अंबिकापुर

CG Impactful news : ऑफिसरों पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, कहा- जब मशीन एक इंच नहीं बढ़ी तो कैसे बोल सकते हैं ठीक हो रहा काम

नेता प्रतिपक्ष ने रिंग रोड निर्माण कार्य का लिया जायजा, धीमी गति व गुणवत्ता में बरती जा रही लापरवाही पर जताई नाराजगी
3 min read
TS Singhdeo on ring road
TS Singhdeo on Ring road

अंबिकापुर. शहर में बन रहे रिंग रोड की गुणवत्ता को देखने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव पहुंचे। उन्होंने सड़क की धीमी गति से किए जा रहे निर्माण पर नाराजगी व्यक्त की और सड़क विकास निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह काम सीधे शहरवासियों की हित से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से सड़क की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल सड़क विकास निगम के चेयरमेन व एसी से मोबाइल पर बात की। दोनों अधिकारियों ने बुधवार को शहर पहुंच सड़क की जांच करने का आश्वासन दिया है।


शहर के रिंग रोड की गुणवत्ता को लेकर पत्रिका ने 17 मार्च को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सड़क विकास निगम के अधिकारियों के साथ रिंग रोड का चल रहा काम देखने पहुंचे। काम की धीमी गति को देखकर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की।

इस पर सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने कहा कि विद्युत पोल व पाइप लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने की वजह से रिंग रोड का काम गति नहीं पकड़ पा रही है। इसपर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले एक माह से मशीन एक इंच आगे नहीं बढ़ी है तो कैसे कहा जा सकता है कि सड़क का काम ठीक-ठाक चल रहा है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी काफी सवाल खड़े किए।

इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा ज्यादा जवाब नहीं दिया जा सका। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने तत्काल सड़क विकास निगम के एमडी व एसी से मोबाइल पर चर्चा की।

नेता प्रतिपक्ष के बात किए जाने पर निगम के एमडी व एसी ने बुधवार को अंबिकापुर पहुंच सड़क के काम का जायजा लेने व गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ सड़क विकास निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


साधारण मशीन से हो रहा काम
टीएस सिंहदेव ने जब सड़क विकास निगम के अधिकारियों से पूछा कि निर्माण कार्य में फुली सेंसर ऑटोमेटिक पेवर मशीन का उपयोग किया जाना था। इसपर अधिकारियों ने बताया कि अभी साधारण मशीन का उपयोग किया जा रहा है। दो दिन के अंदर फुली सेंसर ऑटोमैटिक पेवर मशीन यहां पहुंच जाएगी। नई मशीन के आने से काम में तेजी आएगी।


नहीं शुरू हुआ पाइप लाइन का काम
अधिकारियों ने काम की धीमी गति के पीछे बहाना बताया कि सड़क निर्माण के लिए अब तक पाइप लाइन शिफ्टिंग व विद्युत पोल शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह से काम धीमा चल रहा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, पिछले एक माह से मशीन तो एक जगह खड़ी है। कितने दिनों से काम बंद पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक माह से काम नहीं किया जा सका है।


कांक्रीट रोड निर्माण के लिए रात में करना पड़ेगा काम
कांक्रीट रोड निर्माण के लिए पेवर मशीन में तापमान का ध्यान रखना पड़ता है। 30 डिग्री सेल्सियस तक ही मैटेरियल रखा जा सकता है। 30 डिग्री से अधिक तापमान बढऩे पर काम कर पाना संभव नहीं है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दिन में काम नहीं किया जा सकेगा। शाम 5 बजे के बाद रात में ही काम कर पाना संभव है। इस पर सवाल खड़ा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे सड़क की गुणवत्ता का ख्याल कैसे किया जाएगा।

Published on:
21 Mar 2018 03:49 pm
Also Read
View All
Surguja Murder Case: छोटी बहू के नाम की जमीन तो बड़े बेटे ने पिता को मार डाला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी

Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है