अंबिकापुर

इस प्लान में 5 हजार रुपए से भी कम इन्वेस्ट करने पर मिलेंगे 1 करोड़ रुपए, कई लोग उठा रहे फायदा

LIC Policy: एलआईसी (LIC) के इसी प्लान में यदि 65 लाख रुपए का फायदा चाहिए तो 5 हजार से थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा इन्वेस्ट, समय भी कम लगेगा, रेग्यूलर प्रीमियम (Regular Premium) भरते रहने पर मिलता रहेगा फायदा

2 min read
LIC policy plan no. 914
LIC policy

अंबिकापुर. LIC Policy: सभी वर्तमान को अच्छी तरह जीने तथा उनका व परिवार का भविष्य अच्छा रहे इसके लिए इन्वेस्ट करते हैं। कई लोग बैंक में एफडी करते हैं तो कई पोस्ट ऑफिस व एलआईसी (LIC) में इन्वेस्ट करते हैं। पोस्ट ऑफिस व एलआईसी में इन्वेस्ट की गई रकम पर टैक्स में भी छूट मिलती है। यदि आप भी कुछ बड़ा इन्वेस्ट कर भविष्य में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) का प्लान नंबर 914 जबरदस्त रिटर्न देगा। इस स्कीम में आप हर महीने 5 हजार से भी कम रुपए जमा कर 1 करोड़ रुपए पा सकते हैं। ये रुपए आपके बुढ़ापे में काम आएंगे। इस बीच यदि आपकी डेथ होती है तो नॉमिनी को पूरा लाभ मिल जाएगा।


एलआईसी (Life Insurance Corporation) का प्लान नंबर 914 एक न्यू एंडोमेंट प्लान (New Endowment plan) है। इसमें इन्वेस्ट करने के लिए निर्धारित उम्र 8 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक है। इसमें न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष तक के लिए इन्वेस्ट किया जा सकता है।

वहीं सम एश्योर्ड मिनिमम 1 लाख रुपए का होना चाहिए, अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस एंडोमेंट प्लान में यदि आपने इन्वेस्ट किया है और पॉलिसी चलने के दौरान आपकी मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पूरा बेनिफिट मिल जाएगा।


ऐसे मिलेंगे 1 करोड़ रुपए
यदि आपने 25 साल की उम्र में यह पॉलिसी ली है तो आपको 21 लाख रुपए का बीमा करवाना पड़ेगा। वहीं 35 साल के लिए टर्म लेना होगा, यानी 35 साल तक आपको तय प्रीमियम जमा करना होगा। इस प्लान में पहले साल आपको 57 हजार 11 रुपए जमा करने होंगे जो हर महीने के हिसाब से 4855 रुपए पड़ेंगे।

वहीं दूसरे साल से आपको 55 हजार 784 रुपए का प्रीमियम भरना होगा। यह महीने के हिसाब से 4751 रुपए होगा। यदि रेग्यूलर आप प्रीमियम भरते रहे तो 60 साल की उम्र में आपकी पॉलिसी मेच्योर हो जाएगी। इस दौरान आपको 1 करोड़ 2 लाख 37 हजार 500 रुपए मिलेंगे।


65 लाख पाने के लिए इतना करना होगा इन्वेस्ट
यदि एलआईसी के प्लान नंबर 914 न्यू एंडोमेंट प्लान (New Endowment Plan) में आपको 65 लाख रुपए चाहिए तो 30 साल तक 5 हजार से कुछ ज्यादा रुपए जमा करने होंगे। यदि आप 30 साल की उम्र में इस प्लान में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 19 लाख रुपए का बीमा कराना पड़ेगा तथा टर्म 30 साल रखना होगा।

पहले साल आपको हर महीने 5 हजार 253 रुपए जमा करने होंगे। वहीं दूसरे साल से आपको 5140 रुपए हर महीने प्रीमियम (LIC premium) भरना होगा। 30 साल बाद जब यह प्लान मेच्योर होगा तो आपको 65 लाख 55 हजार रुपए मिल जाएंगे।

Published on:
28 Jun 2022 03:18 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video