अंबिकापुर

पत्नी का सोनोग्राफी कराने आए युवक की स्कॉर्पियो से 15 हजार की उठाईगिरी, कांच फोडक़र ले उड़े रुपए

Lifting: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के सामने स्कॉर्पियो खड़ी कर सोनोग्राफी कराने गया था युवक, सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

2 min read
Lifting
Dial 112 team reached on the lifting spot

अंबिकापुर. Lifting: भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक की अंबिकापुर में खड़ी स्कॉर्पियो से 15 हजार रुपए की उठाईगिरी हो गई। युवक ने शहर के दर्रीपारा स्थित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के सामने अपनी स्कॉर्पियो खड़ी की थी। इसके बाद वह गर्भवती पत्नी को लेकर पास के ही सोनोग्राफी सेंटर में गया था। जब लौटा तो स्कॉर्पियो की कांच फूटी थी और बैग में रखे रुपए गायब थे। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।


सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका चंद्रपुर निवासी सुभाषचंद्र कुशवाहा की पत्नी गर्भवती है। वह शनिवार की सुबह वह पत्नी को लेकर अपनी स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 29 एई-2555 से लेकर अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में दिखाने आया था।

यहां से डॉक्टरों ने उसे सोनोग्राफी कराकर लाने कहा। फिर वह दर्रीपारा पहुंचा और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के सामने स्कॉर्पियो खड़ी कर पत्नी को लेकर पास के ही सोनाग्राफी सेंटर में चला गया।

इस दौरान उसने पत्नी का हैंडबैग व एक अन्य बैग स्कॉर्पियो में ही छोड़ दी थी। सोनोग्राफी की रिपोर्ट लेकर आधे घंटे बाद वह लौटा तो स्कॉर्पियो की साइड की कांच फूटी हुई थी।

जब उसने दरवाजा खोलकर देखा तो हैंडबैग गायब था। हैंडबैग में 15 हजार रुपए व बहन के नर्सिंग के दस्तावेज रखे थे। जबकि दूसरा बैग सुरक्षित था, उसमें 30 हजार रुपए व कपड़े रखे हुए थे।


सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 की टीम
युवक को यह समझते देर नहीं लगी कि किसी ने कांच फोडक़र रुपए पार कर दिए हैं। इसके बाद उसने मामले की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।

मामले की शिकायत मणिपुर थाने में भी की गई है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Published on:
06 Apr 2024 08:13 pm
Also Read
View All
Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

CSPDCL News: मानसून सिर पर, लेकिन शहर में आधा ही हुआ बिजली मेंटेनेंस, ईई बोले- सुशासन तिहार बनी बाधा