6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापा मारकर पूर्व कांग्रेसी पार्षद समेत 8 जुआरियों को दबोचा

Gambling: रात्रि गश्त पर निकली पुलिस पेट्रोलिंग की टीम ने सतीपारा में जुए के फड़ पर दी दबिश, 50 हजार रुपए नकद व 8 मोबाइल जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Apr 2024, 9:07 AM IST

gamblers.jpg

अंबिकापुर. Gambling: कोतवाली पुलिस ने शहर के सतीपारा में शुक्रवार की रात जुए के फड़ पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी पार्षद समेत शहर के ही 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार रुपए नकद व 8 मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुए एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


सरगुजा पुलिस द्वारा इन दिनों ऑपरेशन विश्वास के तहत नशाखोरी, जुआ, वारंटियों की धरपकड़ सहित अन्य कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में 5 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के सतीपारा स्थित बेचन कॉलोनी के पास जुए की महफिल सजी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो 8 जुआरी हार-जीत का दाव लगाते मिले। इसके बाद पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों में पूर्व कांगे्रसी पार्षद दीपक सोनी उर्फ बबन भी शामिल है। सभी जुआरियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: मंगरैलगढ़ मंदिर से लगे मांड नदी में डूबकर 7वीं कक्षा के छात्र की मौत, माता-पिता का था एकलौता बेटा


ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में अंबिकापुर निवासी संतोष अग्रवाल 47 वर्ष, गगन अग्रवाल 36 वर्ष, अशोक अग्रवाल 48 वर्ष, अब्दुल रहमान 52 वर्ष, मनोज अग्रवाल 43 वर्ष, विजय अग्रवाल 41 वर्ष, जितेन्द्र सोनकर 38 वर्ष एवं दीपक सोनी 42 वर्ष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: युवक को सांप ने डसा तो घरवालों ने कर दी बड़ी गलती, अस्पताल ले गए तो मिला बंद, हो गई देर, नहीं बची जान


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में कोतवाली एसआई सुनीता भारद्वाज, प्रधान आरक्षक विजय रवि, अमित प्रताप सिंह, आरक्षक चंचलेश सोनवानी, रमन मंडल व उपेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।