अंबिकापुर

6 महिलाओं पर आसमान से इस रूप में गिरी मौत, 1 की चली गई जान, 5 अस्पताल में भर्ती

Lightning: घायलों में 5 साल की बालिका भी शामिल, 3 अलग-अलग जगह हुई घटना से पसरा मातम
less than 1 minute read
6 महिलाओं पर आसमान से इस रूप में गिरी मौत, 1 की चली गई जान, 5 अस्पताल में भर्ती
Dead body

अंबिकापुर. अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आने से एक बालिका व 5 महिलाएं झुलस गईं। इसमें 8 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया। एक महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सूरजपुर जिले के प्रतापुपर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय शांति पति सुरेश, 29 वर्षीय सोनम पति दिल साय, सोनम की 5 वर्षीय बेटी सोमेत व 28 वर्षीय प्रमिला राजवाड़े पति रामचरण राजवाड़े गंभीर रूप से झुलस गए।

सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रमिला की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन उसे मिशन अस्पताल ले गए थे, यहां इलाज के दौरान प्रमिला की मौत हो गई। प्रमिला बिश्रामपुर की रहने वाली थी। वह अपने मायके ग्राम गोंदा गई थी। बताया जा रहा है कि सभी खेत में रोपा लगा रहे थे।


2 महिलाएं झुलसीं
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घंघरी, नावापारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुनीता पति पारस गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं शहर से लगे ग्राम खैरबार में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सकुंती कश्यप नामक महिला झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
23 Aug 2019 08:00 pm
Also Read
View All
Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब