अंबिकापुर

Ambikapur News: गांधीनगर थाना के पीछे बिक रही शराब, परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, कहा- साहब, बंद करवाइए

Ambikapur Liquor selling: सालों से थाने के पीछे स्थित घसियापारा मोहल्ले में कई लोगों द्वारा बेची जा रही है शराब, पुलिस के नाक के नीचे चल रहा अवैध धंधा, आबकारी विभाग भी खामोश
2 min read
Ambikapur news
Liquor selling near police station, कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची महिलाएं (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना के पीछे सालों से अवैध शराब की बिक्री (Liquor selling near police station) हो रही है, लेकिन कड़ी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। सुबह से लेकर रात तक शराबियों के जमावड़े से परेशान महिलाएं मंगलवार को कलेक्टर (Surguja Collector Ajeet Vasant) से मिलने पहुंची। यहां उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि घसियापारा मोहल्ले में लंबे समय से क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिससे आसपास का माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन में उन्होंने बताया है कि शहर के वार्ड क्रमांक- 7 स्थित गांधीनगर थाना के पीछे घसियापारा बस्ती में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचने (Illegal liquor sell) का काम कर रहे हैं। शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जो देर रात तक बना रहता है।

शराब के नशे (Drunken men) में लोग गाली-गलौज, हंगामा और विवाद करते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात करीब 12 से 1 बजे तक शराबियों की आवाजाही लगी रहती है। कई बार महिलाएं और बच्चे घर से निकलने में भी असहज महसूस करते हैं।

वहीं यदि शराब बेचने वाले लोगों (Liquor smugglers) को पुरुष कुछ कहते भी हैं तो वे उनसे गाली-गलौज करने लगते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है।

Ambikapur Liquor news: सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

महिलाओं का कहना है कि पुलिस (Ganghinagar police) की ओर से समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्थान पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई (Strict action) की जाए, ताकि यह गतिविधि स्थायी रूप से बंद हो। ज्ञापन सौंपने वालों में सुधा तिवारी, दुर्गावती गुप्ता, शिल्पी, बिसुलता पटेल, बबीता गुप्ता, सोना, रामकुमारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Updated on:
21 Jul 2026 08:36 pm
Published on:
21 Jul 2026 08:36 pm
Also Read
View All