अंबिकापुर

Live Surguja Lok Sabha Election Result 2024: वोटों की गिनती के बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भूपेश बघेल को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Live Surguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा 10 सीटों पर चल रही है आगे, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कही ये बातें

less than 1 minute read

अंबिकापुर. Live Surguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के लिए मतगणना का दौर जारी है। इस बीच भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता अंबिकापुर निवासी अनुराग सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता ने आइना दिखाया है।


अनुराग सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हम 11 सीटों में से सिर्फ एक सीट पर मामूली वोटों के अंतर से पीछे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने एक बार फिर भूपेश बघेल को आइना दिखाया है।

वे चुनाव हार रहे हैं। वहीं उनके मंत्रीमंडल के जितने भी सदस्य लोकसभा का चुनाव दोबारा लड़ रहे थे, उनको फिर से जनता ने आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को छत्तीसगढ़ की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।


यह छत्तीसगढ़ की जनता का मेंडेट

अनुराग सिंहदेव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता का मेंडेट है। तीसरे प्रधानमंत्री बनने के लिए नरेंद्र मोदी को जनता ने चुना है। अब तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

Published on:
04 Jun 2024 02:25 pm
Also Read
View All
Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर

Hit and Run: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार 2 दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, NH पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

NEET-JEE Free Coaching: सरगुजा के 50 मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई की मिलेगी फ्री कोचिंग, रायपुर में 28 से शुरु होंगीं कक्षाएं

Aman Ojha Murder Case: भाजपा नेता बोले- अमन ओझा की हुई है हत्या, पुलिस ने बरती है घोर लापरवाही, आईजी से कार्रवाई की मांग

Car Accident: रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही कार 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, युवक की ये हो गई हालत