अंबिकापुर

लॉकडाउन में दोस्त के घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, कलक्टर ने फेसबुक पर देखा पोस्ट तो किया ये

Lockdown: एसडीएम का कहना कि जिला प्रशासन (District Administration) ने उक्त युवक को जारी नहीं किया है पास फिर भी गया था दोस्त (Friend) के घर
2 min read
Lockdown
Piyush Tripathi fb page

अंबिकापुर. लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में दोस्त के घर जाकर जन्मदिन की बधाई देना एक युवक को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कृत्य को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन (Lockdown violation) मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल युवक ने दोस्त को जन्मदिन (Birthday) की बधाई देने के बाद उसे फोटो सहित फेसबुक पेज (Facebook page) पर पोस्ट किया था। जिला प्रशासन ने यह पोस्ट देखकर कार्रवाई की।


अंबिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि अंबिकापुर निवासी पीयूष कुमार लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में अपने घर से निकल कर दोस्त राकेश तिवारी के घर जन्मदिन की बधाई देने गया था, जिसका उल्लेख करते हुए उसनेे अपने फेसबुक पेज (Facebook Page) पर सचित्र पोस्ट किया है।

एसडीएम ने बताया कि पीयूष को लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में घर से बाहर निकलने जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा पास जारी नही किया गया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector) के निर्देश पर पीयूष कुमार के इस कृत्य को कोरोना महामारी को बढ़ावा देने के साथ ही जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन (Violation) मानते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एव अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया है।


लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों पर हो रही कार्रवाई
गौरतलब है कि कलक्टर (Collector) द्वारा 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सरगुजा जिले में सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown) लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह घर से निकलकर बाहर घूम रहे हैं।

ऐसे लोगोंं पर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम व राजस्व की टीम नजर रख रही है तथा चालानी कार्रवाई कर रही है। वहीं कलक्टर, एसपी व एसडीएम द्वारा भी शहर में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

Published on:
15 Apr 2021 06:49 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?