अंबिकापुर

कांग्रेस-भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने की लॉकडाउन की वकालत, कलक्टर बोले- अभी वैसी स्थिति नहीं, लॉकडाउन से कम नहीं होगा संक्रमण

Lockdown: महापौर (Ambikapur Mayor) की अध्यक्षता में निगम में पक्ष व विपक्ष के नेताओं (Leaders) की हुई बैठक, लॉकडाउन लगाने व स्वास्थ्य सुविधा (Health service) उपलब्ध कराने की कलक्टर (Surguja Collector) से की मांग
3 min read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 10:55 PM IST
Leaders meet with collector
BJP-Congress

अंबिकापुर. जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Covid-19) को लेकर जिले के पक्ष-विपक्ष के नेता व जनप्रतिनिधि काफी चिंतित हैं। कांग्रेस-भाजपा के नेता व जनप्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिले में लॉकडाउन (Lockdown) करने की मांग को लेकर कलक्टर संजीव झा से मुलाकात की।

इससे पूर्व दोनों पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधयों ने नगर निगत स्थित महापौर (Mayor) सभा कक्ष में महापौर डॉ. अजय तिर्की की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।

इसके बाद सभी ने कलक्टर संजीव झा से मुलाकात की और जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु लॉकडाउन लगाने व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

इस दौरान कलक्टर ने कहा कि लॉकडाउन लगाना समस्या का समाधान नहीं है। अभी वैसी परिस्थिति नहीं आई है कि लॉकडाउन लगाया जाए, स्थिति नियंत्रण में है, जांचें हो रहीं हैं। उपचार कैसे करें? इस पर फोकस करने की जरूरत है।


गौरतलब है कि जिले में कोरोना (Corona) काफी तेजी से फैल रहा है। हर रोज 200 से 250 केस आ रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन काफी चिंतित है। कलक्टर संजीव कुमार झा ने कोरोना से बचाव हेतु सतर्कता बढ़ा दी है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही शहर की दुकानें खुली रहेंगी।

लेकिन कलक्टर संजीव कुमार झा कोरोना संक्रमण को रोकने लॉकडाउन (Lockdown) के पक्ष में अभी नहीं हैं। कलक्टर का कहना है कि लॉकडाउन से संक्रमण के केस कम नहीं हो जाएंगे। हम लोगों को बीमारी के प्रति गंभीर होना होगा। मरीजों की जांच व उपचार पर फोकस करने की जरूरत है। अभी जिले में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं आई है।

IMAGE CREDIT: Corona guideline

कलक्टर का कहना है कि अगर जिले में लॉकडाउन किया जाता है तो टीकाकरण का काम भी प्रभावित होगा। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्था पर्याप्त है। पॉलिटेक्निक व निजी नर्सिंग होम को भी हायर किया गया है।

महापौर कक्ष में बैठक के दौरान वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा पार्षद आलोक दुबे, भाजपा नेता अभिमन्यू गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


100 रुपए में नहीं मिल सकता अच्छा खाना
चर्चा के दौरान कलक्टर ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि शासन की ओर से मरीजों को खाने के लिए 100 रुपए का दर निर्धारित किया गया है। 100 रुपए में खाना अच्छा नहीं मिल सकता है।

अच्छा खाना कम से कम 250 रुपए में ही उपलब्ध हो पाएगा। इसके लिए शहर के प्रबुद्ध लोगों व व्यापारिक संगठनों की बैठक ली जाएगी। अगर कोई डोनेट करना चाहता है जो जिला प्रशासन इसके लिए व्यवस्था बना रही है।


जिम एवं स्विमिंग पुल प्रतिबंधित
कोविड-19 के संक्रमण के बचाव को दृष्टिगत रखते हुए कलक्टर संजीव कुमार झा द्वारा जिले में संचालित सभी जिम एवं स्विमिंग पुल को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।


इमरजेंसी सहायता केन्द्र शुरू
कलक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड के होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए आपातकालीन सहायता केंद्र किया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता के लिए फोन नम्बर 7999647868, 9770527199, 9340764699 तथा 9340711176 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आपातकाल एम्बुलेंस सेवा हेतु 108 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


6 बजते ही दुकानें बंद कराने निकली टीम
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलक्टर संजीव कुमार झा ने एक आदेश जारी अंबिकापुर निगम क्षेत्र तथा सीतापुर व लखनपुर के निकाय क्षेत्र में सभी प्रकार के स्थाई व अस्थाई दुकानों के खुलने का समय सुबह ६ से शाम 6 बजे तक निर्धारित कर दिया है।

इस आदेश के परिपालन में शुक्रवार की शाम 6 बजते ही जिला प्रशासन व निगम की संयुक्त टीम दुकानें बंद कराने सड़कों पर निकल गई। टीम ने मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए व्यापारियों को 6 बजे हर हाल में दुकान बंद करने की समझाइश दी। साथ ही नियम का उल्लंघन होने पर 15 दिन के लिए दुकान सील करने की चेतावनी भी दी।

Updated on:
8 Apr 2021, 10:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन