अंबिकापुर

टमाटर व्यवसायी से 80 हजार रुपए की लूट, सैंपल दिखाकर बुलाया शहर, 2 बदमाश गिरफ्तार

Loot: टमाटर खरीद-बिक्री का काम करता है व्यवसायी, सैंपल दिखाने के बाद टमाटर खरीदने के लिए दोनों युवकों ने बुलाया था, पिकअप लेकर खेत की ओर चलने कहा और लूट की वारदात को दिया अंजाम
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2023, 9:21 PM IST
Loot
Loot accused arrested

अंबिकापुर. Loot: टमाटर बिक्री करने के नाम पर 5 जुलाई को अंबिकापुर बुलाकर 2 बदमाशों ने जशपुर जिले के एक व्यवसायी से 80 हजार रुपए नकद व 2 नग मोबाइल लूट लिए थे। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटपाट में प्रयुक्त दोपहिया वाहन, मोबाइल, व्यवसायी से लूटी गई मोबाइल व 35 हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


जशपुर जिले के म्यूरनाचा निवासी त्रिलोचन यादव टमाटर खरीद-बिक्री का काम करता है। ५ जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने त्रिलोचन के मोबाइल पर फोन कर टमाटर बेचने की बात की और व्हाट्सएप पर सैंपल दिखाकर टमाटर बिक्री का सौदा किया। फिर व्यवसायी को टमाटर खरीदने के लिए पिकअप से बुलाया गया।

त्रिलोचन ६ जुलाई को टमाटर खरीदने पिकअप से बुलाए गए स्थान पर अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलसेड़ी पहुंचा। यहां एक व्यक्ति पिकअप में बैठकर खेत की तरफ चलने के लिए बोला और पीछे बाइक से एक व्यक्ति आ रहा था।

बीच रास्ते में टमाटर व्यवसायी को रोककर दोनों बदमाशों ने डरा-धमका व मारपीट कर 80 हजार रुपए व 2 नग मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने मोबाइल का सिम कार्ड निकाल कर वहीं फेंक दिया और रुपए व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

पीडि़त व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में गांधीनगर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


सूरजपुर जिले के हैं दोनों आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गेश यादव पिता अवधेश यादव उम्र 23 साल निवासी गणेशपुर सिलफिली एवं पारस यादव पिता रूद्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी लटोरी जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, आरक्षक अजय मिश्रा, पवन यादव व ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत