अंबिकापुर

प्रेमी जोड़े को घेर लिया एक साथ 6 बदमाशों ने फिर लड़की के साथ बदतमीजी का VIDEO बनाकर किया वायरल

अंबिकापुर के मायापुर स्थित एक बगीचे में पेड़ के नीचे बैठे थे पे्रमी युगल, नाबालिग लड़के को भी छड़ी से मारा
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 11:20 AM IST
Love couple
Love couple beaten

अंबिकापुर. एक-दूजे के साथ कुछ वक्त गुजारने शहर के मायापुर स्थित एक बगीचे में पहुंचे प्रेमी युगल को करीब आधा दर्जन नशेड़ी युवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने युवती से बद्सलूकी करते हुए दोनों की पिटाई भी की। यही नहीं उन्होंने दोनों की पिटाई का वीडियो भी बनाया। इस दौरान युवकों ने वहां खड़े 2 अन्य नाबालिगों को भी छड़ी से मारा।

घटना करीब 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवकों में से एक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो उन्होंने मामले की पड़ताल शुरु की। पुलिस ने फिलहाल 2 युवकों को धरदबोचा है। मारपीट से पूर्व युवकों ने बगीचे में ही बैठकर शराब समेत अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया था।

पे्रमी युगल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होते ही शहर में हड़कंप मच गया है। मारपीट की घटना के बाद भी पे्रमी युगल ने अपनी पहचान उजागर होने के डर से पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की। पे्रमी युगल की पिटाई से कुछ समय पहले युवकों ने नशे का सेवन किया।

इसके बाद पे्रमी युगल को पकड़ लिया। युवकों को इस बात पर आपत्ति थी कि दोनों यहां क्या करने आए हैं। घटना के बाद युवक-युवती वहां से चले गए। इधर नाबालिग ने कहा कि वह आम तोडऩे आया था तो उसकी भी पिटाई की।

वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी युवकों की पहचान हो गई है, उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


युवती से की बदसलूकी
युवती ने चेहरे पर काले रंग का स्कार्फ बांधा था। उसे 2 युवकों ने अपने हाथों से खींचकर उतार दिया। इसके बाद एक युवक ने युवती के बाल पकड़कर उसका चेहरा ऊपर कराया तथा वीडियो बनाया।


नशेड़ी युवकों का है क्षेत्र में आतंक
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी युवक नशेड़ी हैं तथा ऐसी जगहों पर बैठकर ही नशे का सेवन करते हैं। दिन में घूमने आने वाले लोगों से बद्सलूकी करते हैं। इन युवकों का क्षेत्र में आतंक भी है।

Updated on:
17 Jul 2018, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…