अंबिकापुर

इस साल पिछड़ गया मॉनसून, हर दिन टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, तापमान 44 डिग्री को भी कर गया पार

चिलचिलाती धूप (Weather report today) के कारण लोग घरों से बाहर नहीं रख रहे कदम, लू के थपेड़े से बचने लोग तौलिए, गमछे, टोपी-चश्मे का ले रहे सहारा
less than 1 minute read
Weather report
murcury

अंबिकापुर. मॉनसून (Monsoon) काफी पिछडऩे से सरगुजा में गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को अंबिकापुर शहर का इस सत्र का सबसे गर्म दिन रेकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को जहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था, वह बढ़कर 44.2 डिग्री (Weather report) तक पहुंच गया। इस वजह से लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। हर दिन गर्मी के नए रेकॉर्ड बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मानसून काफी पिछड़ (Lunar monsoon) गया है। अब तक मॉनसून शुरू नहीं हो पाने की वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है।

बुधवार को मौसम विभाग ने नगर सहित आसपास का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस (Weather report today) जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।


पिछड़ा मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार हर साल मॉनसून 10 से 12 जून तक सक्रिय हो जाता है। लेकिन इस वर्ष 8 जून तक केरल के मानसून पहुंचने की वजह से काफी पिछड़ गया है।

Published on:
12 Jun 2019 08:44 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से