अंबिकापुर

मैनपाट महोत्सव: भोजपुरी गायक खेसारी लाल और छत्तीसगढ़ की गायिका आरु साहू के गीतों पर थिरका सरगुजा

Mainpat Mahotsav: मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन गजल गायक कुमार सत्यम ने भी अपनी गजलों से बांधा समां, दंगल प्रतियोगिता में भिलाई के विजेंद्र ने मारी बाजी
2 min read
मैनपाट महोत्सव: भोजपुरी गायक खेसारी लाल और छत्तीसगढ़ की गायिका आरु साहू के गीतों पर थिरका सरगुजा
मैनपाट महोत्सव: भोजपुरी गायक खेसारी लाल और छत्तीसगढ़ की गायिका आरु साहू के गीतों पर थिरका सरगुजा

अंबिकापुर. Mainpat mahotsav: मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। मंच पर थिरकते बच्चों और कलाकारों के साथ आम जन ने भी सुर से सुर और कदम से कदम मिलाए। मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल के भोजपुरी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, खेसारी लाल के स्टेज पर पहुंचते साथ लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।


महोत्सव में प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम के गजलों ने भी वाहवाही लूटी। उनकी गजलों तुम्हारी दौलत नई नई है... याद याद याद, बस याद रह जाती है, से समा सुरमई हुआ। छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू के गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। कलाकार अमन अक्षर ने रामभक्ति से भरा काव्य पाठ किया।

स्थानीय कलाकारों में आयुष नामदेव, हर्ष पुरी तथा जसमीत कौर के गीतों ने लोगों को आयोजन स्थल में बांधे रखा। वहीं गीत-संगीत के साथ विभिन्न पारम्परिक नृत्यों पर लोग थिरके।

कठपुतली नृत्य, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा दुलदुली नृत्य, बुधमन सन्यासी की टीम के द्वारा नगपुरिहा गीत एवं नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढक़र एक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।


दंगल प्रतियोगिता में भाई के विजेन्द्र ने जीता
मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। दंगल में छत्तीसगढ़ केशरी 70 किग्रा से अधिक की श्रेणी में भिलाई के विजेंद्र पाल सिंह जीते। उपविजेता भिलाई के ही पहलवान सतपाल यादव रहे। छत्तीसगढ़ केशरी श्रेणी में विजेता को 21 हजार रुपए और उपविजेता को 11 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया।

छत्तीसगढ़ कुमार 70 किग्रा से कम श्रेणी में दुर्ग के लक्की जीते। उपविजेता धमतरी के मनोज साहू रहे। इस श्रेणी में विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 5100 की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह 50 किग्रा से अधिक छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती श्रेणी में रायपुर की दिया बजाज जीती और दूसरे स्थान पर दुर्ग की ग्रेसी पटेल रही।

छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती श्रेणी में विजेता को 21 हजार रुपए और उपविजेता को 11 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया। 50 किग्रा से कम छत्तीसगढ़ बिलासा देवी श्रेणी में धमतरी की द्रौपति साहू विजेता और धमतरी की ही वेद कुमारी रनरअप रही। इस श्रेणी में विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 5100 की राशि से पुरस्कृत किया गया।

Published on:
25 Feb 2024 09:14 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत