अंबिकापुर

Video : झमाझम बारिश के बाद मैनपाट के टाइगर प्वाइंट का ये नजारा देख आप भी हो जाएंगे रोमांचित

Mainpat waterfall: 15 घंटे से भी अधिक समय तक हुई बारिश के बाद झरना देखने पहुंचने लगे सैलानी, पत्थरों से टकराकर निकल रही फुहार लोगों को कर रहा रोमांचित
less than 1 minute read
Video : झमाझम बारिश के बाद मैनपाट के टाइगर प्वाइंट ये नजारा देख आप भी हो जाएंगे रोमांचित
Tiger point

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट अपनी खूबसूरती से बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। बारिश के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है। टेढ़ी-मेढ़ी चढ़ाईवाली घुमावदार सड़क और हरे-भरे पेड़ों के बीच से मैनपाट पहुंचना आंखों को सुकून देता है।

कल रात से हो रही झमाझम बारिश के बाद यहां के झरने सबाब पर हैं। मैनपाट के टाइगर प्वाइंट झरने (Mainpat waterfall) का नजारा तो आपको और भी रोमांचित कर देगा।

झरने से 50 फिट से भी ज्यादा नीचे गिरते पानी का पत्थरों से टकराकर फुहार में तब्दील होना मनमोहक है। यह नजारा देखने लोगों की भीड़ मैनपाट में जुटने लगी है। लोग यहां पहुंचकर प्रकृति के इस नजारे को अपने कैमरे व मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

बारिश के बाद अक्सर यहां घना कोहरा यहां छा जाता है। ऐसे में पहाड़ की ऊंचाई से इसे देखना और भी आकर्षक होता है। यही कारण है कि मैनपाट प्रदेश सहित देशभर के सैलानियों को अपनी ओर खींचता है।

ये भी हैं दर्शनीय स्थल
मैनपाट में टाइगर प्वाइंट के अलावा फिश प्वाइंट, मेहता प्वाइंट जहां दर्शनीय हैं, वहीं जलजली, उल्टापानी व पाताल कुंआ अपने आप में रहस्य समेटे हुए हैं।

गर्मी के दिनों में भी मैनपाट में और जगहों की अपेक्षा तापमान कम ही रहता है। ठंड के सीजन में यहां बर्फ की चादर बिछ जाती है। यही कारण है कि मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है।

Updated on:
25 Sept 2019 05:56 pm
Published on:
25 Sept 2019 05:56 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video