अंबिकापुर

CG Accident: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, कार चालक की हो गई मौत

CG Accident: अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 स्थित ग्राम लालमाटी के पास मंगलवार की शाम ट्रक व कार में सीधी टक्कर हो गई। कार सवार व्यक्ति अंबिकापुर की ओर से रघुनाथपुर की ओर जा रहा था।
less than 1 minute read
CG Accident: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, कार चालक की हो गई मौत

CG Accident: ग्राम लालमाटी के पास मंगलवार की शाम को कार व ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की कार में ही मौत हो गई और शव फंस गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 स्थित ग्राम लालमाटी के पास मंगलवार की शाम ट्रक व कार में सीधी टक्कर हो गई। कार सवार व्यक्ति अंबिकापुर की ओर से रघुनाथपुर की ओर जा रहा था। जबकि ट्रक रघुनाथपुर की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। कार चालक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना इतनी भीषण था कि कार चालक वाहन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने काफी मशक्कत कर कार में फंसे शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सका है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
05 Mar 2025 02:11 pm
Published on:
05 Mar 2025 02:10 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video