अंबिकापुर

बच्चा चोर समझकर राहगीर को पीट-पीटकर मार डाला- Video में देखें, मरने के बाद भी कैसे हुई पिटाई

मेंड्राकला गांव में घुनघुट्टा नदी के किनारे ग्रामीणों ने वारदात को दिया अंजाम, गांव से होकर गुजर रहा था मृतक
2 min read
Man murder
Man murder

अंबिकापुर. ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोर की अफवाह लोगों के सिर पर इस कदर हावी गया है कि वे गांव से गुजरने वाले हर व्यक्ति को उसी नजर से देख रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अंबिकापुर के मणिपुर चौकी अंतर्गत ग्राम मेंड्राकला में गांव से गुजर रहे राहगीर को शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

लाठी-डंडे व पत्थरों से उसकी जमकर पिटाई की गई। इससे उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बना ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मेंड्राकला में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को घूमते देखा। ग्रामीणों ने सोचा कि वह बच्चा चोर है। इसी शक में उन्होंने उसकी लाठी-डंडे व हाथ मुक्के से पिटाई शुरु कर दी। ग्रामीणों ने उसे इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान पिटाई की वीडियो भी किसी ने मोबाइल पर बना ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में मरने के बाद भी एक-दो युवक उसे डंडे से मारते नजर आ रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक विक्षिप्त जैसा लग रहा है। इधर पुलिस सोशल मीडिया में शेयर वीडियो के आधार पर पिटाई करने वाले ग्रामीणों की शिनाख्त कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


अफवाह को मान रहे सच
पिछले 2-3 महीने से सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह व किडनी निकालने वाले गिरोह की खबर वायरल हो रही है। कोरिया जिले से चली यह खबर सभी ओर फैल चुकी है। ग्रामीण इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जैसे ही कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह गांव की ओर से गुजर रहा है लोग उसे गिरोह या गिरोह का सदस्य समझकर टूट पड़ रहे हैं।

सरगुजा संभाग में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अज्ञात व्यक्ति की या तो जान चली गई है या वह मरनासन्न स्थिति में पहुंच चुका है।


पुलिस लोगों को कर रही जागरुक
इधर पुलिस सोशल मीडिया पर उड़ रहे इस अफवाह से लोगों को जागरुक कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों से कहा जा रहा है कि ऐसी खबर मात्र अफवाह है लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसे सच ही माना जा रहा है और वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। कोरिया जिले में पुलिस ने मुहिम चलाकर लोगों को इस अफवाह से अवगत कराया था।

Published on:
22 Jun 2018 12:31 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से