अंबिकापुर

आने वाले सवा 4 महीने तक नहीं हो पाएंगीं शादियां, इसके बाद इन 53 तिथियों में हैं शुभ मुहूर्त

Marriage Shub Muhurat: हिंदू परंपरा के अनुसार 10 जून से देवशयनी एकादशी है शुरु, आने वाले सवा 4 महीने तक शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे, 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी से फिर शुरु होंगे शादी के मुहूर्त
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2022, 7:26 PM IST
Marriage stop from tomorrow
Marriage shubh muhurat

बलरामपुर. Marriage Shub Muhurat: आज 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद लगभग सवा चार माह तक समस्त मांगलिक कार्यक्रमों पर हिंदू परंपरा के अनुसार रोक लग जाएगी। शादी विवाह (Marriage) जैसे कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। नगर के ज्योतिषी पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी है, इस एकादशी के बाद से हिंदू परंपरा (Hindu Tradition) के अनुसार शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। लोग विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे।


गत वर्षों तक लगभग 4 माह तक यानी देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते थे। लेकिन इस बार लोगों को 4 माह से भी ऊपर यानी लगभग 139 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। तब कहीं जाकर शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसके बाद 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी। जो लोग सोच रहे होंगे कि देवउठनी एकादशी के बाद शादी विवाह आदि कार्यक्रम कर सकेंगे।

उन्हें इसके बाद भी 22 दिनों का और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 25 नवंबर तक शुक्रतारा अस्त है, जो 21 नवंबर को पश्चिम में उदित होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में गुरु और शुक्रका उदित होना शुभकारी माना गया है इसके बाद मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी।


नवंबर से लेकर मार्च तक कुल 53 मुहूर्त
वर्ष 2022 के नवंबर एवं दिसंबर तथा वर्ष 2023 के जनवरी से मार्च तक अर्थात हिंदू पंचांग के अनुसार संवत 2079 में (चैत्र कृष्ण पक्ष तक) सामान्य तथा श्रेष्ठ मुहूर्तों को मिलाकर कुल 53 मुहूर्त हैं। इसमें नवंबर 2022 में 24, 25, 26, 27, 28, 30 तारीख को मिलाकर कुल 6 मुहूर्त हंै।

दिसंबर 2022 में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 13, 14, 15 तारीख को मिलाकर कुल 9 मुहूर्त हंै। जनवरी 202३ में 15, 16, 17, 18, 19, 22, 25, 26, 27, 30, 31 तारीख को मिलाकर कुल 11 मुहूर्त हैं। फरवरी 202३ में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23, 24, 27, 28 तारीख को मिलाकर कुल 17 मुहूर्त हैं। इसके बाद मार्च 202३ में 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 तारीख को मिलाकर कुल 10 मुहूर्त हंै।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश