अंबिकापुर

अब शासकीय दस्तावेजों में भी राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के नाम से जाना जाएगा मेडिकल कॉलेज

Medical college: नोटिफिकेशन (Notification) जारी होने पर नेताओं ने सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का जताया आभार, विधानसभा (Assembly) में सीएम ने की थी घोषणा
less than 1 minute read
Rajmata Late Devendra Kumari Singhdeo
Rajmata with TS Singhdeo

अंबिकापुर. वनौषधि एवं पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर का नाम राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर करने के लिए राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल का आभार जताया है।

दोनों ही नेताओं ने पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर मेडिकल कॉलेज का नाम राजमाता सरगुजा के नाम पर करने का आग्रह किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इसकी घोषणा भी की थी।

अब जब इस संबंध में नोटिफिकेशन प्रकाशित हो चुका है और अब शासकीय दस्तावेजों में राजमाता के नाम पर मेडिकल कॉलेज को जाना जायेगा, इसे लेकर दोनों ही नेताओं ने सरकार का आभार जताया है।


वनौषधि एवं पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजनीति में एक लंबा समय मुझे राजमाता के साथ काम करने का मिला है, मैंने उनके कार्य करने की शैली देखी है, वे अद्भुत प्रतिभा की धनी थीं। सरगुजा के विकास के लिए, यहां के समस्याओं के निदान हेतु हमेशा लगी रहती थी।

गांवों में दौरा करना और आमजनों के बीच बैठ कर उनकी समस्या सुनना, समस्या के निदान हेतु हर आखिरी प्रयास करना उनका ध्येय होता था। यही कारण है कि अविभाजित सरगुजा ही नहीं बल्कि सरगुजा संभाग में उन्हें लोग याद करते हैं।


सरगुजा के लिए सुखद क्षण
बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजमाता के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से वे सदा लोगों के दिलों में, आम जनमानस में रहेंगी। यह सरगुजा के लोगों के लिए सुखद क्षण है।

Updated on:
10 Jul 2021 11:14 pm
Published on:
10 Jul 2021 11:13 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत