
Sonia Gandhi letter
अंबिकापुर. सरगुजा रियासत की राजमाता व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का 10 फरवरी की शाम दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही सरगुजा में शोक का माहौल है। 12 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार रानी तालाब में किया जाएगा।
इसमें उनके परिजन समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री, कांग्रेसी नेता व आमजन शामिल होंगे। राजमाता के निधन पर सभी ने शोक जताया है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक पत्र टीएस सिंहदेव के नाम भेजा है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर शोक जताया है। इस संबंध में उन्होंने टीएस सिंहदेव को पत्र भी भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि ‘मुझे आपकी मां और अनुभवी कांग्रेस नेता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के निधन का दुख है।
वे हमारी पार्टी की एक वरिष्ठ और मूल्यवान सदस्य थीं, जिन्होंने राज्य के लोगों के विकास और कल्याण के लिए ही अपने राजनीतिक करियर को समर्पित किया।
उनके निधन से छत्तीसगढ़ और कांग्रेस पार्टी के लोगों ने एक सक्षम प्रशासक और ईमानदार नेता खो दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से और मेरी ओर से, मैं इस दुख की घड़ी में आपके और शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।’
टीएस ने किया था ट्वीट
टीएस सिंहदेव ने माता के निधन पर सबसे पहले लिखते हुए कहा कि ‘जिनके आंचल से दुनिया को समझना सीखा। जिनके वात्सल्य का मेरा रोम-रोम ऋणी है, आज मेरी वो मां राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव जी मुझसे बहुत दूर चली गईं। आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे।
मंत्री टीएस सिंहदेव से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Minister TS Singhdeo
Updated on:
11 Feb 2020 08:30 pm
Published on:
11 Feb 2020 08:30 pm
