अंबिकापुर

Minor accused escaped: आधी रात दीवार फांदकर बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Minor accused escaped: बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन द्वारा गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई मामले की शिकायत, पुलिस नाबालिगों की कर रही है खोजबीन
less than 1 minute read
Minor accused escaped: आधी रात दीवार फांदकर बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Child protection home Ambikapur

अंबिकापुर. शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार की देर रात 3 नाबालिग (Minor accused escaped) दीवार फांदकर फरार हो गए। जब संप्रेक्षण गृह प्रबंधन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने मामले की सूचना गांधीनगर थाने में दी। अब पुलिस नाबालिग आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। वहीं नाबालिगों के फरार होने से बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर के गंगापुर इलाके में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सरगुजा संभाग के सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर व कोरिया जिले के अपचारी बालक निरुद्ध (Minor accused escaped) हैं। यहां से शनिवार की देर रात 3 नाबालिग आरोपी फरार हो गए।

इनमें 2 सूरजपुर व एक अंबिकापुर के हैं। बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह प्रबंधन व चौकीदार की लापरवाही का फायदा उठाकर तीनों नाबालिग दीवार फांदकर फरार (Minor accused escaped) हो गए। अपचारी बालकों के फरार होने की जानकारी काफी देर बाद प्रबंधन को लगी।

इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। सूचना पर पुलिस ने नाबालिगों की खोजबीन के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर तलाशी शुरु कर दी है।

Minor accused escaped: पूर्व में भी फरार हो चुके हैं नाबालिग

गौरतलब है कि बाल संप्रेक्षण गृह (Minor accused escaped) अंबिकापुर से अपचारी बालकों के फरार होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी नाबालिगों के फरार होने के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि सभी मामलों में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। फिलहाल शनिवार की रात फरार नाबालिगों की तलाशी अभियान जारी है।

Updated on:
23 Feb 2025 01:52 pm
Published on:
23 Feb 2025 01:52 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video