अंबिकापुर

बॉटल चढ़ाने पहुंची नर्स रह गई सन्न, बाहर था पुलिस का पहरा और भीतर था ये नजारा

तबीयत खराब होने पर बाल संप्रेक्षण गृह से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पुलिस विभाग में खलबली
2 min read
Window
Window

अंबिकापुर. बाल संप्रेक्षण गृह से एक अपचारी बालक को मंगलवार की दोपहर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ देर बाद ही अपचारी बालक अस्पताल के जेल वार्ड की बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर भाग गया। अस्पताल की नर्स जब उसे बॉटल चढ़ाने वार्ड में पहुंची तो वह बिस्तर से गायब था।

जबकि बाहर पुलिस का पहरा था। सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचा तो वह सन्न रह गया। गार्ड ने तत्काल बाथरूम की ओर जाकर देखा तो बाथरूम की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। गार्ड ने तत्काल उसकी खोजबीन शुरु कर दी। करीब 1 घंटे बाद अपचारी बालक को प्रतीक्षा बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ निवासी एक किशोरी को चोरी के आरोप में पिछले दस दिनों से अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। मंगलवार की दोपहर अपचारी बालक का तबीयत खराब हो गई। बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधक ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की दोपहर 12 बजे चिकित्सकीय इलाज के बाद उसे अस्पताल के जेल वार्ड में शिफ्ट कराया गया।

कुछ देर बाद जब नर्स अपचारी बालक को बॉटल चढ़ाने जेल वार्ड गई तो वह बिस्तर से गायब था। नर्स ने इसकी जानकारी जेल वार्ड के बाहर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को दी। गार्ड ने अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। फिर वह बाथरूम में पहुंचा तो खिड़की के पास बाल्टी रखा हुआ था और खिड़की का कांच टूटा हुआ था।

अपचारी बालक बाथरूम के रास्ते से बाल्टी पर चढ़कर खिड़की का कांच तोड़कर जेल वार्ड के बगल में गार्ड रूम में घुस गया। इसके बाद गार्ड रूम की जर्जर खिड़की को तोड़कर अस्पताल के पीछे के रास्ते से भाग गया। अपचारी बालक के भागने की सूचना जब पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई।

इसी बीच अस्पताल में पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी उसे खोजता हुआ प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचा। यहां उसने देखा कि अपचारी बालक भागने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे धरदबोचा।

Published on:
18 Apr 2018 09:28 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जान से मारने की धमकी का आरोप

Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Surguja Murder News: बैंक का कर्ज पटाने पिता ने बेच दी जमीन तो नाराज हो गया बेटा, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो से विवाद के बाद BJP नेता को थाने ले गई पुलिस, टीआई के चेंबर में CSP से हुई तू-तू-मैं-मैं, See Video

Ambikapur News: पुलिस ने जंगल में 6 फीट तक खुदवाया गड्ढा, नहीं मिला कुछ, सामने आया था दफन करने का मामला