अंबिकापुर

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Ambikapur Crime: गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, मृतक अपनी मां के साथ दशकर्म कार्यक्रम में होने गया था शामिल
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 7:35 PM IST
Murder of minor boy to see Objectionable condition
Ambikapur News, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के ग्राम जम्होर डीपाडीह में 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे एक महिला 15 वर्षीय लडक़े के साथ अपने कमरे में आपतिजनक स्थिति (Objectionable condition) में थी। उसी समय उसका पति आ गया और दोनों को देखकर बौखला गया। उसने पत्नी व किशोर की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से किशोर बेहोश हो गया, जबकि पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को शंकरगढ़ अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान लडक़े की मौत (Minor boy died) हो गई। किशोर अपनी मां के साथ दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जम्होर डीपाडीह निवासी एक व्यक्ति के घर 4 नवंबर को दशकर्म कार्यक्रम था। गांव की ही ललिता पैकरा अपने 15 वर्षीय बेटे पंकेश के साथ कार्यक्रम (Dashgatra program) में शामिल होने वहां गई थी। कुछ देर बाद पंकेश व उक्त व्यक्ति की पत्नी अपने नए घर में चले गए।

इसी बीच वह वहां पहुंच गया और कमरे में उसने पत्नी व पंकेश को आपतिजनक स्थिति (Objectionable condition) में देख लिया। इससे वह इतना आक्रोशित हो गया कि उसने और डंडे व लात मुक्के से दोनों की पिटाई शुरु कर दी। पत्नी व किशोर छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन उसके सिर पर खून सवार हो गया था। उसने दोनों को बेदम पीटा।

Brotally beaten: मारपीट से किशोर हो गया बेहोश

पति ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद भाई ने घर जाकर घटना (Brutally beaten news) की जानकारी पंकेश की मां को दी। सूचना पर पंकेश की मां मौके पर पहुंची तो देखा कि वह बेहोश पड़ा था। जबकि महिला भी जख्मी हालत में पड़ी थी।

अंबिकापुर अस्पताल में लडक़े की मौत

पत्नी व किशोर की बेदम पिटाई करने के बाद उसने संजीवनी 108 को सूचना देकर बुलाया और इलाज के लिए दोनों को शंकरगढ़ अस्पताल ले गया। यहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Ambikapur Medical College Hospital) रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को किशोर की मौत हो गई। जबकि पत्नी का इलाज जारी है।

Updated on:
5 Nov 2026, 7:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

Surguja Murder Case: बुआ को गाली देने पर 2 चचेरे भाइयों ने छैनी से मारकर की थी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती