अंबिकापुर

Ambikapur News: किशोरी का शव लेकर IG कार्यालय पहुंचे घरवाले, कहा- हमें संदेह है, दोबारा पोस्टमार्टम कराइए

Minor girl death case: एक व्यक्ति के घर रहकर घरेलू काम करने वाली किशोरी की कमरे में संदिग्ध हालत में मिली थी लाश, समाज के कहने पर परिजन ने नहीं किया था अंतिम संस्कार
2 min read
Minor girl dead body found hanging
Ambikapur news, शिकायत लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे परिजन व समाज के लोग (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंधा में मंगलवार को नाबालिग आदिवासी किशोरी की की मौत का मामला सामने आया था। उसका शव (Minor girl body found hanging) फंदे पर झूलता मिला था। वह कुछ समय से परिचितों के घर रह रही थी। वहीं वह किशोरी गांव के ही श्रवण जायसवाल के घर में रहकर घरेलू काम करती थी। परिजन और समाज के लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। गुरुवार को देर शाम परिजन उसका शव लेकर अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आईजी की ओर से मामले में जांच का आश्वासन दिया गया है।

बता दें कि किशोरी 1 सितंबर की दोपहर खाना खाने के बाद कमरे में आराम कर रही थी। शाम को जब वह दिखाई नहीं दी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच जब वे उसके कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे नीचे उतारकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Minor girl death) घोषित कर दिया।

Ambikapur news, ग्रामीणों के पहुंचने पर आईजी कार्यालय में रही गहमागहमी (Photo- Patrika)

सूचना पर पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि श्रवण जायसवाल ने मृतका के परिजन को 20 हजार रुपए भी दिए थे। इसे लेकर परिजन व गांव के लोगों को संदेह है कि उसके साथ कोई न कोई बात हुई होगी या कुछ गलत हुआ होगा। इस वजह से उन्होंने किशोरी का शव का अंतिम संस्कार (No funeral of girl) नहीं किया।

Girl suspicious death: शव लेकर देर शाम पहुंचे परिजन

इधर किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी अंतिम संस्कार से पहले समाज के लोगों को हुई। इसके बाद गुरुवार देर शाम परिजन और समाज के लोग शव लेकर चांदो, बलरामपुर से अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय (IG Office Ambikapur) पहुंचे।

उन्होंने घटना को लेकर संदेह जताते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए। बताया जा रहा है कि उन्हें मामले में उचित आश्वासन मिला है।

Updated on:
03 Sept 2026 08:58 pm
Published on:
03 Sept 2026 08:58 pm
Also Read
View All
Toll Plaza Dispute Video: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारी को मारे थप्पड़, CCTV में कैद

Heavy Rain in Ambikapur: कुंडला सिटी में भरा बारिश का पानी, घुटरापारा के मकान भी लबालब, बच्चे बाल्टी से निकालते रहे बाहर

Ambikapur Snake Bite: शोक कार्यक्रम के दौरान तालाब में नहा रही महिला को सांप ने डसा, घर आकर देवर को बताया और सो गई, हुई मौत

Surguja News: युवक ने मोबाइल चार्ज करने का खोजा नया तरीका, लेकिन एक झटके में चली गई जान, चाचा से कहा था- तार छुड़ाओ

Ambikapur News: क्रिप्टोकरेंसी में 1 साल में 10 हजार का 1 लाख करने का झांसा, फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 पहले ही जा चुके हैं जेल