अंबिकापुर

किशोरी का अपहरण कर युवक ले गया अपने दीदी-जीजा के घर, यहां दो दिन किया दुष्कर्म, पहुंच गई पुलिस फिर…

16 वर्षीय लड़की को भगा ले गया था युवक, दुष्कर्म (Girl raped) की घटना को दे रहा था अंजाम, लड़की के परिजनों ने थाने में की थी शिकायत
less than 1 minute read
Girl raped
Girl raped

अंबिकापुर. 3 दिन पूर्व एक युवक शहर से एक किशोरी को भगा कर ले गया था। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को जशपुर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी को भगाकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया था। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म (Girl raped) भी किया।


जशपुर जिले के मलगा निवासी 22 वर्षीय जगदीश पिता सोहना लोहरा अंबिकापुर स्थित गांधीनगर में रहकर काम करता है। वह 20 जून को कोतवाली थानांतर्गत एक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी (Girl raped) के परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को जशपुर से बरामद किया है। आरोपी किशोरी (Girl raped) को भगा कर अपनी बहन के घर रखा था।

वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म (Girl raped) भी किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 363, 366 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
23 Jun 2019 08:11 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: किशोरी का शव लेकर IG कार्यालय पहुंचे घरवाले, कहा- हमें संदेह है, दोबारा पोस्टमार्टम कराइए

Toll Plaza Dispute Video: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारी को मारे थप्पड़, CCTV में कैद

Heavy Rain in Ambikapur: कुंडला सिटी में भरा बारिश का पानी, घुटरापारा के मकान भी लबालब, बच्चे बाल्टी से निकालते रहे बाहर

Ambikapur Snake Bite: शोक कार्यक्रम के दौरान तालाब में नहा रही महिला को सांप ने डसा, घर आकर देवर को बताया और सो गई, हुई मौत

Surguja News: युवक ने मोबाइल चार्ज करने का खोजा नया तरीका, लेकिन एक झटके में चली गई जान, चाचा से कहा था- तार छुड़ाओ