अंबिकापुर

अंबिकापुर की शिवानी बनीं मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ बेस्ट मॉडल, मिस इंडिया के लिए चयनित

Miss India: जेके फाउंडेशन द्वारा भिलाई में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के ब्रम्हरोड निवासी शिवानी सोनी (Shivani Soni) ने जीता खिताब
less than 1 minute read
अंबिकापुर की शिवानी बनीं मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ बेस्ट मॉडल, मिस इंडिया के लिए चयनित
Miss pride of Chhattisgarh Shivani Soni

अंबिकापुर. शहर की बेटी शिवानी सोनी (Shivani Soni) ने 2 दिन पहले ही भिलाई में हुए मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ बेस्ट मॉडल का ताज जीता है। शिवानी सोनी मिनी गोल्फ की खिलाड़ी भी रह चुकी है।

उसने इस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर कई पुरस्कार भी जीते हैं। सरगुजा की बेटी को मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ बेस्ट मॉडल चुने जाने पर परिवार व जिलेवासियों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ताज अपने नाम करने के बाद शिवानी सोनी का मिस इंडिया (Miss India) के लिए चयन कर लिया गया है।


जेके फाउंडेशन द्वारा 31 अक्टूबर को भिलाई के एक होटल में मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के 7 प्रतिभागी शामिल हुए थे।

इसमें सरगुजा से अंबिकापुर ब्रह्मरोड निवासी 20 वर्षीय शिवानी सोनी का भी चयन किया गया था। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में रैंप पर जलवा बिखेरा और सभी का दिल जीतने का काम किया।

उन्होंने 1 नवंबर को फाइनल प्रतियोगिता में मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ (Miss pride of Chhattisgarh) बेस्ट मॉडल (Best model) का ताज अपने नाम कर लिया।


शिवानी का मिस इंडिया के लिए चयन
1 नवंबर को फाइनल प्रतियोगिता में मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ बेस्ट मॉडल का ताज अपने नाम करने के बाद शिवानी सोनी का मिस इंडिया (Miss India) के लिए चयन कर लिया गया है। शिवानी ने बताया कि वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हंै। उन्होंने बताया कि मिस इंडिया का आयोजन शिमला में दिसंबर महीने में होगा।

Published on:
03 Nov 2020 10:36 pm
Also Read
View All
Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए