अंबिकापुर

वीरभद्र सिंहदेव की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CM को पत्र लिखकर कहा- मौत सस्पेक्टेड है, की न्यायिक जांच की मांग

Veerbhadra Singhdeo death case: जनप्रतिनिधियों ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा पत्र, सप्ताहभर पूर्व दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से गिरकर हुई थी जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन बाबा की मौत, विधायक वृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले को लेकर आए थे सुखिर्यों में

2 min read
Veerbhadra Singhdeo death case

अंबिकापुर. Veerbhadra Singhdeo death case: धौरपुर हाउस के लाल सोमेश्वर सिंहदेव के पुत्र व लुंड्रा जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन बाबा (Veerbhadra Singhdeo) की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। क्षेत्र के विधायक व जनप्रतिनिधियों ने सीएम को पत्र लिखकर उनकी मौत को संदेहास्पद (Suspected) बताया है। उन्होंने सीएम के नाम एसडीएम को पत्र सौंपकर न्यायिक जांच की मांग की है। गौरतलब है कि स्व. वीरभद्र सिंहदेव प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) के रिश्ते में भतीजे थे।


गौरतलब है कि वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन बाबा की 11 अगस्त की देर रात्रि दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। उनका शव 12 अगस्त को बिलासपुर के बेलगहना स्थित रेलवे पटरी के पास मिला था।

आशंका जताई जा रही थी कि गेट पर खड़े होने के दौरान पैर फिसलने से वे गिर गए होंगे और गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई होगी। इधर उनकी मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रीतम राम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीएम के नाम एक पत्र लिखकर स्व. वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन बाबा की मौत को सस्पेक्टेड बताया है। उन्होंने सीएम (CM Bhupesh Baghel) के नाम लिखा पत्र एसडीएम को पत्र सौंपकर मामले में न्यायिक जांच (Judicial inquiry) की मांग की है।

ये जताया संदेह
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मीडिया के माध्यम से घटनास्थल की जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें उनकी डेड बॉडी पटरी से करीब 15-20 फीट दूर मिली थी। यदि वे फिसलकर गिरते तो उनकी शव पटरी के आस-पास ही होना चाहिए था।

उनका कहना है कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन स्व. वीरभद्र की बोगी में जो भी यात्री सफर कर रहे थे, उना मोबाइल नंबर, लोकेशन तथा किस-किस स्टेशन पर उतरे उसकी जांच की जाए।

विधायक वृहस्पत पर हमले को लेकर आए थे सुखिर्यों में
वीरभद्र सिंहदेव उस वक्त सुखिर्यों में आए थे जब उनका नाम रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था। इस मामले में उनको जेल भी हुई थी। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अपनी जान को खतरा बताया था।

Published on:
18 Aug 2022 04:53 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत