अंबिकापुर

Video: विधायक के बदले तेवर, कहा था- थप्पड़ मारने का अफसोस नहीं, अब बोले आवेश में हो गया, हुई सुलह

MLA slapping case: रामानुजगंज विधायक ने बयान जारी कर कहा कि मुझे इस घटना का अफसोस है, आवेश में आकर ये सब हो गया, बैंक कर्मचारियों व विधायक ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2023, 8:17 PM IST
MLA slapping case
MLA Vrihaspati Singh

अंबिकापुर. MLA slapping case: थप्पड़ कांड में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह व सहकारी बैंक के कर्मचारियों के बीच घटना के 4 दिन बाद सुलह हो गई है। शनिवार को रामानुजगंज के सर्किट हाउस में विधायक व बैंक कर्मचारी मिले और विवाद सुलझाने की पहल की। इसके बाद बाद दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मामले का शॉर्ट आउट हो गया। विधायक ने इस पूरी घटना पर अफसोस जताते हुए खेद व्यक्त किया है। उन्होंनेे कहा है कि भूलवश या आवेश में आकर यह सब कुछ हुआ, मुझे इस पर अफसोस है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने भी इसे लेकर खेद जताया है कि बैंक के बाहर भीड़ के कारण उनसे उनका संपर्क नहीं हो पाया और कन्फ्यूजन हो गया। इधर कर्मचारियों ने भी सोमवार से काम पर लौटने की बात कही है।


गौरतलब है कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने 3 अप्रैल को सहकारी बैंक रामानुजगंज के 2 कर्मचारियों को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था। संभाग भर के कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे।

इधर विधायक ने भी समर्थकों व किसानों के साथ सहकारी बैंक प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय आंदोलन किया। मामले को बढ़ता देख शनिवार को दोनों पक्षों ने सुलह की पहल की।

विधायक ने बयान जारी कर कहा कि किसानों से शिकायत मिलने पर बैंक में पहुंचने के बाद आवेश वश मैंने कर्मचारियों से ऐसा व्यवहार कर दिया, मुझे दोनों पक्षों की बातें सुननी चाहिए थीं। मुझे इस पर अफसोस है, इस घटनाक्रम पर खेद व्यक्त करता हूं। कर्मचारियों से चर्चा हो गई है, अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।


सोमवार से लौटेंगे काम पर
विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा खेद व्यक्त किए जाने के बाद सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने इसे आंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने सोमवार से बैंक का कार्य प्रारंभ किए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि मारपीट के बाद बैंक कर्मचारी 2 दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे, इससे 100 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज