कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम के लिए ऐसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया, जिसे सभ्य समाज में सार्वजनिक रूप से नहीं कहा जा सकता। विधायक मंच की गरिमा को भी भूल गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हुए विधायक के समर्थन में नारे लगाते रहे।