5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक के थप्पड़ ने एक दिन में कराया 50 करोड़ का नुकसान, बैंकों में ताला लटका देख लौटे किसान

MLA's slaps: रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा सहकारी बैंक के कर्मचारियों से मारपीट की घटना के विरोध में पहले दिन अवकाश पर रहे बैंक के कर्मचारी, सरगुजा संभाग के 29 बैंक की शाखाओं पर लटका रहा ताला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Apr 2023, 4:12 PM IST

mla_slaps1.jpg

अंबिकापुर. MLA's Slaps: अपनी अजीब कार्यप्रणाली से सुर्खियों में रहने वाले रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा सहकारी बैंक के कर्मचारियों पर बरसाए गए थप्पड़ (MLA's Slaps) ने 50 करोड़ का नुकसान कराया है। दरअसल विधायक द्वारा 3 अप्रैल को रामानुजगंज में सहकारी बैंक के कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने घटना का विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को संभाग भर के सहकारी केन्द्रीय बैंक के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने अपने-अपने शाखा के बाहर प्रदर्शन किया और विधायक पर उचित कार्रवाई की मांग की। बैंक के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से संभाग भर के २९ शाखाओं में ताला लटका रहा। किसी तरह के कोई लेनदेन के काम नहीं हुए। किसान लेन देन करने पहुंचे पर कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण लौट गए। अंबिकापुर सहकारी केन्द्रीय बैंक में काम नहीं होने से करीब ५० करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा।


गौरतलब है कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा 3 अप्रैल को रामानुजगंज केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखा परिसर में बैंक के 2 कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। विधायक ने काफी संख्या में उपस्थित किसानों व लोगों की मौजूदगी में दोनों कर्मचारियों पर कई थप्पड़ बरसाए थे।

इससे बैंक के अधिकारी-कर्मचारी आक्रोशित हैं। मारपीट की घटना के विरोध में 5 अप्रैल को संभाग के २९ शाखाओं के कर्मचारी अवकाश पर रहे।

यह भी पढ़ें: Video: जंगल में महिलाओं ने पूर्व सरपंच को घेरकर हाथ-मुक्के व चप्पलों से जमकर की पिटाई- देखें वीडियो

संघ के अध्यक्ष आरके खरे ने बताया कि कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण बैंक का काम पूरी तरह ठप रहा। इससे करीब 50 करोड़ रुपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।

ताला लटका देख लौटे किसान
गौरतलब है कि केन्द्रीय सहकारी बैंक पूरी तरह किसानों पर आधारित बैंक है। काफी संख्या में किसान लेन-देन करने 5 अप्रैल को बैंक पहुंचे थे। इधर घटना के विरोध में कर्मचारी आंदोलनरत थे। शाखा में ताला लटका देख किसान वापस लौट गए। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।