अंबिकापुर

Modi In Ambikapur: मोदी बोले – अर्बन नक्सलियों ने कांग्रेस को किया हाईजैक

Modi In Chhattisgarh: जनसभा में मोदी ने कांग्रेस व नक्सलियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता की लालच में देश को बर्बाद कर रही है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद सिर्फ और सिर्फ उनकी लापरवाही के चलते फैला है।
2 min read
Feature image

CG Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने मां महामाया की जयकारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान पूरा सभा स्थल जयकारे से गूंज उठा। जनसभा में मोदी ने कांग्रेस व नक्सलियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता की लालच में देश को बर्बाद कर रही है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद सिर्फ और सिर्फ उनकी लापरवाही के चलते फैला है। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही इसे उखाड़ फेकेंगी।

मोदी ने आगे कहा कि जब भाजपा ने मुझे उम्मीदवार बनाया था तब आपने ही अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। उस वक्त कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम सन्देश दिया। आज वही सरगुजा फिर से आशीर्वाद दे रहा है।बता दें कि इससे पहले मोदी ने धमतरी और सक्ती में चुनावी जनसभा कर माहौल बनाया था। वहीं आज पीएम लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में माहौल बनाते हुए वोट की अपील भी की। PM को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

भाजपा की सरकार तेजी से काम कर रही है

मोदी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से ही आपके बिच का व्यक्ति ही छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। CM साय विकास के लिए तेजी से काम कर रहे है। बहुत काम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलाई। धान की गारंटी को पूरी की, तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी ज्यादा पैसा मिल रहा, खरीदी भी तेजी से ही रही है। साथ ही माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभ हो रहा है। भाजपा की सरकार जनता का विकास कर रही है।

इतना ही नहीं कांग्रेस के घोटालेबाजों पर जिस तरह से एक्शन हो रहा है वो पूरा देश देख रहा है। जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। आग्रह भारत शक्तिशाली हो जाएं तो इनका खेल बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ की तो दुकाने ही बंद हो जाएगी इसलिए भारत में कांग्रेस और ईडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहता हूं। कांग्रेस का तो इतिहास सत्ता की लालच में देश को तबाह करना रहा है।

Also Read
View All
Surguja Road Accident: सडक़ हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, सडक़ पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक

Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या