अंबिकापुर

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर टांगी से हमला, युवक ने साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Molesting: टांगी के वार से युवती का भाई गंभीर रूप से हो गया जख्मी, अस्पताल (Hospital) में चल रहा इलाज, कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Atm Loot
Axe

अंबिकापुर. शहर के ही एक मोहल्ले का युवक युवती के साथ छेड़छाड़ (Molesting) कर रहा था। यह देखकर युवती का चचेरा भाई बीच-बचाव करने गया तो आरोपी को ये नागवार गुजरा।

वह कुछ देर बाद साथियों के साथ लौटा और युवती के भाई पर टांगी से जानलेवा हमला (Axe attack) कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।


शहर के जैना तालाब निवासी धनु सिंह शनिवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। यह देख युवती के चचेरा भाई वहां पहुंचा और विरोध करते हुए बचाव करने लगा।

युवक के विरोध करने पर आरोपी युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ हाथ में टांगी लेकर पहुंचा और युवती के भाई पर हमला (Attack on brother) कर दिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट भी की।

टांगी के वार से युवक गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो युवक वहां से फरार हो गया। युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।


आरोपी युवक गिरफ्तार
घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस (Police) ने आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
31 Jan 2021 11:28 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video