अंबिकापुर

प्रेमी देवर की हत्या के आरोप में शामिल भाभी जेल में है बंद, साथ रह रही दूधमुंही बेटी की मौत

पति, सास-ससुर भी हत्या के आरोप में है जेल में, इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ थे अवैध संबंध, 16 जून को कराई थी हत्या
2 min read
Jail
Women in Jail

अंबिकापुर. एक महिला का अपने चचेरे देवर व इंजीनियरिंग स्टूडेंट से अवैध संबंध था। मामला परिवार के सामने खुल जाने के बाद बीते 16 जून की रात उसने मैसेज कर उसे मिलने बुलाया। जैसे ही देवर घर में पहुंचा, यहां पति व सास-ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में महिला, उसका पति, सास-ससुर जेल में बंद हैं। इधर महिला ने बेटी को जन्म दिया था। वह जेल में ही साथ में रह रही थी। 29 जून की सुबह बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ी। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया लेकिन जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थानांतर्गत ग्राम सरना निवासी चंचला साहू पति सतेंद्र साहू 22 वर्ष अपने चचेरे देवर की हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद है। उसके पति व सास-ससुर भी जेल में हैं। 1 जुलाई को महिला ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद 5 जुलाई को उसे जेल में बेटी के साथ दाखिल किया गया था।

जेल में रहने के दौरान ही 1२ जुलाई को बेटी की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। तबीयत ठीक होने पर दूधमुंही बच्ची मां के साथ जेल में रहने लगी।

इसी बीच रविवार की सुबह 6.15 बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हुई। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


चचेरे देवर से था अवैध संबंध
महिला का अपने चचेरे देवर व इंजीनियरिंग छात्र मनीष साहू पिता रमाशंकर साहू 20 वर्ष के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। जून महीने में वह छुट्टी लेकर भिलाई से घर आया था। 16 जून की रात उसने महिला के मोबाइल पर मिलने का मैसेज भेजा था। इसे महिला के पति ने देख लिया और पत्नी से मैसेज कराकर उसे मिलने बुलवाया।

रात में युवक जैसे ही घर में दाखिल हुआ, वहां पहले से मौजूद उसके पति व सास-ससुर ने पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव घर से लगे कुएं के पास फेंक दिया था।

Published on:
29 Jul 2018 08:10 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा