अंबिकापुर

सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां व उसके मासूम बेटे की मौत, महिला करती थी चौकीदारी

Mother-son death: तहसील कार्यालय (Tehsil office) जाने के दौरान अनियंत्रित होकर स्कूटी हो गई थी दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटे की मौत (Mother-son died) से परिजनों में पसरा मातम
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 8:16 PM IST
सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां व उसके मासूम बेटे की मौत, महिला करती थी चौकीदारी
Woman dead body

अंबिकापुर. एक महिला शनिवार की दोपहर अपने मासूम बेटे को स्कूटी पर बैठाकर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक स्कूटी अनियंत्रित (Scooty accident) हो गई।

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय उसके बेटे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे (Road accident) में मां-बेटे की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसनडीह निवासी देवंती चौहान चौकीदारी करती है। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे वह किसी काम से धौरपुर तहसील कार्यालय में स्कूटी से जा रही थी। स्कूटी में उसका 8 वर्षीय मासूम बेटा भी सवार था।

इसी बीच रास्ते में महिला ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क पर पलट गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


अस्पताल ले जाते बेटे ने भी तोड़ा दम
दुर्घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने जांच की तो महिला की मौत (Woman death) हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस घायल बेटे को अस्पताल के लिए लेकर निकल गई। इसी बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।


मां-बेटे की मौत से पसरा मातम
पुलिस ने मां-बेटे का शव पीएम के लिए अस्पताल (Hospital) भिजवाया। पीएम पश्चात उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया। सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत की खबर जब उनके परिजनों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। दोनों की मौत से परिजनों समेत गांव में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
6 Mar 2021, 8:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात