अंबिकापुर

एवरेस्ट फतह करने वाले छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल को दिल्ली में मिला NCC अचीवर्स अवार्ड

एनसीसी के स्थापना दिवस पर दिलली के एनसीसी कन्वेंशन सेंटर में एनसीसी अचीवर्स अवार्ड-2018 से किया गया सम्मानित
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 5:30 PM IST
Mountainman Rahul Gupta
Rahul Gupta awarded in Delhi

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के इकलौते माउंटेनमैन और माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले राहुल गुप्ता को 15 जुलाई दिल्ली में एनसीसी अचीवर्स अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीसी कन्वेंशन सेंटर दिल्ली में दिया गया।

इस अवार्ड से देश के उन 22 चुनिंदा प्रतिभाशाली पूर्व एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने एनसीसी के प्रशिक्षण के दौरान भी उपलब्धियां हासिल की थीं और आज भी अपने-अपने क्षेत्र में एक सफल मुकाम हासिल कर चुके हैं।


छत्तीसगढ़ के गौरव राहुल गुप्ता को यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल दिलावर सिंह (पूर्व डायरेक्टर जनरल) व मेजर जनरल सुनील कुमार पूर्व एडीजी दिल्ली डायरेक्टोरेट दिया गया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में सहायक कमिश्नर दिनेश ओझा एवं कार्यक्रम संयोजक गिरीश निशाना भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि अवार्ड पाने वालों में प्रदेश के राहुल गुप्ता सबसे युवा है। इसके अलावा मुख्य रूप से कई नामचीन हस्तियां मेजर जनरल दिलावर सिंह, कर्नल कौशलेन्द्र, चित्रा त्रिपाठी, चंद्रशेखर जोशी, उज्जवल चुघ एवं कलाकार रूपचंद जी शामिल है।


राष्ट्रपति ने दिया था फ्लैग
हाल ही में राज्य के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही राहुल गुप्ता को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सरगुजा के सांसद कमलभान सिंह मराबी के मार्गदर्शन में राष्ट्रपति भवन दिल्ली में 4 अप्रैल 2018 को माउंट एवरेस्ट अभियान 2018 के लिए फ्लैग ऑफ दिया गया।

राहुल ने पुरे टीम का नेतृत्व करते हुए 22 दिनों के संघर्ष के बाद 14 मई 2018 की सुबह लगभग 7.20 बजे विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवेरेस्ट (मीटर) फ़तह कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया।


एवरेस्ट से इन योजनाओं के प्रति किया जागरुक
राहुल ने अपने अभियान के दौरान एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा झंडा तो फहराया ही साथ ही देश प्रदेश की सरकारी योजनाओ के प्रति भी लोगों को जागरुक किया। इन योजनाओं में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, लोक सुराज अभियान शामिल हैं।


लिम्का बुक में दर्ज है नाम
राहुल गुप्ता माउंट एवेरेस्ट फतह करने वाले छत्तीसगढ़ के एकलौते पर्वतारोही हैं। राहुल अब तक 7 राष्ट्रीय एवं 3 अंतरराष्ट्रीय पर्वत श्रृंखला फतह कर लिम्का बुक ऑफ़ नेशनल रिकाड्र्स में अपना नाम भी दर्ज करा चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…