अंबिकापुर

Video: 3 बच्चों की मां के साथ की थी दूसरी शादी, मछली खाने के विवाद को लेकर 2 सौतेले बेटों ने कर दी हत्या

Murder: पहली पत्नी की मौत के बाद ग्रामीण ने विधवा महिला को बना कर रखा था पत्नी, उसके दो बेटे व एक बेटी भी रहते थे साथ, पिता की हत्या के बाद सगी बहन को भी मारने दौड़ाया था
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 6:37 PM IST
Murder
Murder accused arrested

अंबिकापुर. Murder: शहर से नजदीक एक ग्रामीण की उसके 2 सौतेले बेटों ने टांगी व फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने अपनी सगी बहन को भी मारने के लिए दौड़ाया था लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचाई। दरअसल पूरा मामला मछली खाने के विवाद को लेकर 23 जुलाई की रात हुआ था। मृतक ने घर में मछली बनाई थी और वह सौतेली बेटी के साथ खा रहा था। इसी दौरान दोनों सौतेले बेटे भी वहां पहुंचे और बोले कि हमें भी मछली खाना है। इस पर पिता ने देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों सौतेले बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें एक नाबालिग है।


शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर निवासी कल्लू बखला पिता स्व. दूहन 50 वर्ष की पहली पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। इसके बाद वह गांव की एक बेवा महिला से शादी कर उसी के घर में रहने लगा। बेवा महिला के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे कबाड़ बीनने का काम करते थे तथा नशा भी करते थे।

23 जुलाई की शाम कल्लू घर में मछली लेकर आया था। इस दौरान पत्नी घर पर नहीं थी। बेटी ने मछली बनाई और दोनों मिलकर उसे खा रहे थे। इसी बीच दोनों सौतेले बेटे वहां पहुंचे और मछली खाने की मांग करने लगे।

पिता ने मछली देने से इनकार कर दिया तो दोनों खुद ही मछली निकाल कर खाने लगे। बात को लेकर विवाद शुरु हो गया। इसी बीच दोनों बेटों ने फावड़ा व कुल्हाड़ी से पिता के सिर व गले पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को भी मारने दौड़ाया, लेकिन वह घर से बाहर भागी और पुलिया के नीचे छिपकर जान बचाई।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
24 जुलाई की सुबह सौतेली बेटी कोतवाली थाने पहुंची और पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

इधर पुलिस ने हत्या के मामले में दोनों सौतेले बेटों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें एक नाबालिग है। पुलिस ने सौतेले बालिग बेटे विकास उर्फ नन्नू बखला 20 वर्ष को धारा 302, 34 के तहत जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत