अंबिकापुर

हत्या के बाद 4 साल से सेंट्रल जेल में था बंद, अचानक उसके साथ हुआ कुछ ऐसा कि घर पहुंची लाश

हत्या के एक मामले में न्यायालय द्वारा 4 वर्ष पूर्व भेजा गया था जेल, परिजनों की उपस्थिति में कराया गया पीएम
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. हत्या के आरोप में अंबिकापुर के केंद्रीय जेल में निरूद्ध बंदी की 25 मई की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पीएम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया।


सरगुजा जिले के दरिमा निवासी 65 वर्षीय रामलाल पिता होलसाय को हत्या के एक मामले में 14 मई 2015 को न्यायालय द्वारा धारा 302 व 34 के तहत सजा सुनाई गई थी।

न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से वह केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरूद्ध था। 25 मई की शाम अचानक रामलाल की तबियत खराब हो गई।

उसे जेल अस्पताल में ही प्रारम्भिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां शाम लगभग 5.30 बजे उसकी मौत हो गई।

जेल कर्मचारियों ने बंदी की मौत की सूचना सबसे पहले उसके परिजन को दी। परिजन के पहुंचने के बाद उनके समक्ष शव का पीएम कराया गया। ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
27 May 2019 03:57 pm
Published on:
27 May 2019 03:57 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट

Surguja Police: एसआई-एएसआई समेत 24 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिला कौन सा थाना, कौन हुआ लाइन अटैच?