अंबिकापुर

Video: सूखे तालाब में दफन मिली युवती की लाश, बाहर निकले हुए थे पैर, पुलिस ने कब्र खुदवाकर निकलवाया बाहर

Murder and buried body: गांव के लोगों ने सूखे तालाब में जमीन से बाहर निकले मनुष्य के पैर देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने कब्र खुदवाया तो युवती की बाहर निकली लाश, 7 दिन पुरानी बताई जा रही लाश  
2 min read
Girl murder
Police out girl dead body from grave

अंबिकापुर. Murder and buried body: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित सूखे तालाब में एक युवती की दफन लाश मिलने से हडक़ंप मच गया है। युवती की हत्या करने के बाद किसी ने सूखे तालाब में गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया है। गुरुवार की सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों को जमीन से ऊपर पैर दिखाई दिए तो इसकी जानकारी दरिमा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्र से बाहर निकलवाया। वहीं एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि युवती की किसी ने गला दबाकर हत्या करने के बाद तालाब में शव गाड़ दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार में गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के एक सूखे तालाब में जमीन में दफन शव देखा। शव के सिर्फ पैर दिख रहे थे। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी।

सूचना पर एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर पता चला कि लाश अज्ञात युवती की है। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाकर मामले की जांच कराई।

एसडीओपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया शव को देखने पर स्पष्ट हो रहा है कि किसी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को तालाब में गाड़ दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्ती में जुट गई है। मृतका की पहचान व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


6-7 दिन पूर्व की लग रही घटना
इस संबंध में एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि युवती की लाश को देखने के बाद पता चल रहा है कि संभवत: 6 से 7 दिन पूर्व किसी ने घटना को अंजाम देकर शव को तालाब में गाड़ दिया है। वहीं मृतका की उम्र करीब २२ से २५ वर्ष लग रही है। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजन व आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Published on:
20 Jul 2023 07:11 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर

Ambikapur Snake Bite: युवक की नींद खुली तो शर्ट में घुसा था सांप, खोलकर झटका दिया तो साथ सो रही पत्नी के ऊपर गिरा, हुई मौत