अंबिकापुर

गैरमर्द से संबंध के शक पर सनकी पति ने पत्नी की कर दी हत्या, वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

Murder: आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर करता था शक, आए दिन शराब के नशे में पत्नी से इसी बात को लेकर करता रहता था विवाद, घटना दिवस की रात भी पूरी रात दोनों के बीच होती रही लड़ाई
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2023, 8:26 PM IST
Murder
Dead body demo pic

अंबिकापुर. Murder: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में चरित्र शंका पर शराब के नशे में धुत सनकी पति ने गुरुवार की अलसुबह पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात तक पति व पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज पति ने अलसुबह 4 बजे लात-मुक्के एवं डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरहुलडीह में गुरुवार की अलसुबह 4 बजे की है। यहां के ऊपरपारा निवासी कृष्णा नागवंशी पिता स्व. दिलसाय 35 वर्ष ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी लालमुनि नागवंशी की हत्या कर दी।

पड़ोसियो ंका कहना है कि आरोपी सनकी किस्म का इंसान है, जो अपनी पत्नी की चरित्र को लेकर शंका किया करता था। इस वजह से शराब पीकर वह आए दिन पत्नी से विवाद करता रहता था।

घटना दिवस की रात शराब पीने के बाद पति-पत्नी के बीच रातभर विवाद होता रहा। पड़ोसियों ने भी उनकी आवाज सुनी थी। इसी बीच नाराज पति ने सुबह 4 बजे पत्नी की लात-मुक्के व डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


घर से हुआ फरार
पीटते-पीटते जब पत्नी की मौत हो गई तो आरोपी घर से फरार हो गया। इसकी सूचना गांववालों ने सीतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया। इधर पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत