अंबिकापुर

पति को शक था कि पत्नी गैरमर्द के साथ भी होती है हमबिस्तर, रात में पिलाई शराब और कर दी बेरहमी से हत्या

Murder in illegal relation: इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच रात में हुई जमकर बहस, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
2 min read
पति को शक था कि पत्नी गैरमर्द के साथ भी होती है हमबिस्तर, रात में पिलाई शराब और कर दी बेरहमी से हत्या
Demo pic

अंबिकापुर. एक युवक को लगता था कि उसकी पत्नी का अन्य युवक से भी अवैध संबंध (Illegal relation) है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। सोमवार की रात दोनों शराब के नशे में थे और पति ने ये बात छेड़ दी।

इस बात पर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसी बीच पति ने सब्बल से पहले उसके सिर पर वार कर दिया। जब पत्नी बेहोश हो गई तो लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या (Wife murder) कर दी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोटा, बांसडीह निवासी देवनाथ नगेशिया पिता सहरू (32) अपनी पत्नी कलेश्वरी व 3 बच्चों के साथ रहता है। उसे शक था कि उसकी पत्नी के गांव के ही किसी अन्य युवक से भी अवैध संबंध हैं। वह उसकी गैरमौजूदगी में उसके साथ हमबिस्तर (Illegal relation) होती है।

सोमवार की रात देवनाथ व उसकी पत्नी ने घर में ही शराब पी थी। इसी बीच पति ने उससे कहा कि उसका किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है। यह बात सुनते ही पत्नी गुस्सा हो गई और पति को खरी-खोटी सुनाने लगी।

इस बात को लेकर दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि पति ने पास ही रखे सब्बल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गई।


लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला
पत्नी को बेहोशी की हालत में देखने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घर में ही सो गया।


पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना शंकरगढ़ पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया।


बच्चे हो गए अनाथ
युवक ने पत्नी की हत्या कर दी और इस आरोप में उसका जेल जाना तय है। ऐसे में उसके 3 छोटे बच्चों के सिर से जहां मां का साया उठ गया, वहीं पिता के प्यार से भी अब महरुम हो गए।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

Published on:
29 Oct 2019 08:49 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद