अंबिकापुर

Breaking News : प्रेमिका की हत्या कर रातभर बैठा लाश के साथ, गोद में दूध के लिए रोती रही मासूम बेटी

लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे दोनों, रात में देर से घर आने की बात पर भड़क गई थी प्रेमिका, इसी दौरान हो गई वारदात

2 min read
Innocent daughter with his aunt

अंबिकापुर. एक युवती पति को छोड़कर प्रेमी के साथ 2 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की एक साल की बेटी भी है। सोमवार की रात प्रेमी काम से रात में घर लौटा तो प्रेमिका ने देर आने का कारण पूछा। वह पूर्व से प्रेमी पर शक भी करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान प्रेमिका ने दांत से उसका गाल काट लिया। इससे गुस्साए प्रेमी ने उसे जोरदार धक्का दे दिया। धक्के से उसका सिर दीवार पर लग गया और वह गिर पड़ी। सिर से खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

CG करता है सरप्लस विद्युत का उत्पादन लेकिन 70 साल से यहां नहीं पहुंची बिजली

इधर प्रेमी रातभर उसकी लाश के साथ बैठा रहा और मासूम बेटी दूध की रोती रही। दूसरे दिन उसने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

लुंड्रा विकासखंड के ग्राम करगीडीह निवासी जगन उर्फ जगेंद्र कुमार २६ वर्ष अपनी प्रेमिका पार्वती 2३ वर्ष के साथ २ साल लिव-इन-रिलेशनशिप में अंबिकापुर के ग्राम तकिया में किराए पर रह रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। इस दौरान दोनों की एक पुत्री भी हुई। अब वह एक साल की हो चुकी है।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। 23 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जगन नमनाकला से ढलाई का काम कर घर पहुंचा। इस दौरान प्रेमिका ने पूछा कि इतनी देर कैसे हो गई। जब उसने बताया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रेमिका पूर्व से ही उसके चरित्र पर शक करती थी।

इस बात पर विवाद और बढ़ गया। इसी बीच प्रेमिका ने उसके गाल को दांतों से काट लिया। इससे जगन आक्रोशित हो उठा और उसे जोर से धक्का दे दिया, इससे उसका सिर दीवार से जा टकराया और खून बहने लगा। जगन उसे अस्पताल भी नहीं ले गया।

इधर सिर से ज्यादा खून बह जाने से कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रातभर वह प्रेमिका की लाश के पास मासूम बेटी को गोद में लेकर बैठा रहा। बेटी भी रोती रही।


कोतवाली में किया सरेंडर
24 अप्रैल की सुबह आरोपी जगन ने दूसरे के मोबाइल ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। जब परिजन ग्राम तकिया में पहुंचे तो शाम करीब 7 बजे उनके साथ वह कोतवाली पहुंच गया। यहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया। इधर उसकी मासूम बेटी आरोपी की बहन के गोद में सिसकती रही।


पति को छोड़ रह रही थी प्रेमी के साथ
मृतिका पार्वती की शादी 4 वर्ष पूर्व ग्राम राता निवासी संजय यादव के साथ हुई थी। 2 साल वह उसके साथ रही और फिर भागकर जगन के पास आ गई थी। 2 साल से दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी दौरान पे्रमी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें

प्रकृति की खूबसूरत वादियों में स्थित इस बैंक में हुई थी डकैती, 8 डकैतों को 10-10 वर्ष की कठोर जेल
Published on:
25 Apr 2018 03:39 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो