अंबिकापुर

नक्सलियों ने सचिव के घर और पेड़ पर चिपकाए धमकी भरे पर्चे! पुलिस और मुखबिरों के लिए लिखीं हैं ये बातें

Naxal terror: नक्सलियों के नाम से धमकी भरे पर्चे मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत, सीआरपीएफ का कहना- स्थानीय लोगों की है बदमाशी
2 min read
Naxalites letter
Naxal terror

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो क्षेत्र के एक गांव में नक्सलियों (Naxal terror) ने कथित रूप से धमकी भरे पर्चे सचिव के घर व बगीचे में आम के पेड़ पर चिपकाए थे।

पर्चे में पुलिस व उनके मुखबिरों को मार भगाने की बात का जिक्र किया गया है। सोमवार की सुबह जब लोगों ने ये पर्चे (Naxal terror) देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग की। पुलिस का मानना है कि यह स्थानीय लोगों की बदमाशी हो सकती है।


बलरामपुर जिले के चांदो थानांतर्गत ग्राम कुरडीह निवासी हाकिम अंसारी ग्राम पंचायत मड़वा के सचिव हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने देखा कि उनके घर की दीवार पर धमकी भरा पर्चा (Naxal threaten letter) चिपकाया हुआ है। पर्चा भाकपा माओवादी की कोयल शंख कमेटी के नाम से लिखा हुआ है।

इसमें लिखा था कि 'जनता और जंगल को बचाना है तो पुलिस कैंपों को धवस्त कर पुलिस को मार भगाना है, मुखबिरों को मार भगाना है और जंगल के बीच बारूदी सुरंग बिछाना है।' इसी प्रकार का पर्चा सचिव के घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बगीचे में आम के पेड़ पर भी चिपका मिला।

इसकी सूचना उन्होंने तत्काल चांदो पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चा जब्त किया। इसके बाद पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग की।


बदमाशों की करतूत
धमकीभरे पर्चे (Naxal terror) मिलने की बात पर पुलिस व सीआरपीएफ टीम का कहना है कि यह बदमाशों की करतूत हो सकती है, क्योंकि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां न के बराबर है। इधर नक्सली पर्चे मिलने से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है।

सरगुजा संभाग की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
30 Jul 2019 04:52 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन