अंबिकापुर

काली शक्तियों का असर न हो इसलिए इस विशेष दिन पर घर-घर लगाते हैं नीम की पत्तियां

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में किसानों द्वारा मनाया जाता है यह विशेष पर्व, हल-फाल व अन्य कृषि उपकरणों की होती है पूजा

2 min read
Neem leaves
Neem leaves

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के गांवों में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 13 अगस्त को यह पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन किसानों के लिए खास होता है। इस दिन हल, फाल, कुदाल समेत अन्य कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा की जाती है तथा नाच-गाकर त्यौहार मनाया जाता है। गेड़ी नाच की भी परंपरा है। इस विशेष दिन पर घर-घर नीम की पत्तियां लगाई जाती हैं ताकि किसी बुरी शक्ति की नजर उनके परिवार पर न पड़े।


हरेली पर्व या हरियाली त्यौहार किसानों के लिए बड़ा खास मायने रखता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, मुंगेली समेत अन्य जिलों में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है। धान की रोपाई खत्म होने के बाद किसान कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा से पहले कृषि उपकरणों की साफ-सफाई व धुलाई की जाती है।

इसके बाद गांव में एक जगह उसे रखकर विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान वे खेत में अच्छी फसल हो, इसके लिए भगवान से कामना करते हैं। इस पर्व को मनाने किसान व उनके परिवार की महिलाएं, युवतियां व बच्चे एकजुट होकर नाच-गाना भी करते हैं। यह परपंरा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मनाई जाती है।


गेड़ी नाच की परंपरा
हरेली पर्व पर कई इलाकों में गेड़ी नाच की परंपरा है। इसमें दो डंडों के निचले हिस्से में प्लस आकार की छोटी लकड़ी बांधी जाती है। इसके बाद उसे पैरों की अंगुलियों में फंसाकर उसी के सहारे चलते हुए डांस करते हैं। कोरिया जिले के कुछ गांवों में गेड़ी नाच देखने को मिलता है।

नीम की पत्तियों का टोटका
गांवों में हरेली पर्व के दिन किसानों द्वारा घर के छप्परों पर नीम की पत्तियां रखी जाती हैं। इसके पीछे ग्रामीणों की मान्यता है कि नीम की पत्तियां रखने से उनके परिवार पर बुरी शक्तियों का साया नहीं पड़ता है। ग्रामीण इसे टोटका के रूम में अपनाते हैं। वर्षों से यह परंपरा भी चली आ रही है।

Published on:
13 Aug 2018 05:06 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर