अंबिकापुर

Breaking News : नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में लगाई फांसी, मां से सास-ससुर के बारे में बताई थी ये बात

प्रतापपुर निवासी युवती का अंबिकापुर के सत्तीपारा में अप्रैल माह में ही हुआ था विवाह, फस्र्ट फ्लोर पर कमरे में फांसी पर लटकती मिली लाश
3 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 5:03 PM IST
Bride suicide
Bride suicide

अंबिकापुर. दो माह पूर्व एक युवती का विवाह सत्तीपारा के एक व्यवसायी के साथ हुआ था। उसने बुधवार की शाम ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे युवती के माता-पिता ने ने मामले को संदेहास्पद बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतिका की मां का कहना है कि बेटी से शाम को ही बात हुई थी।

उसने बताया था कि सास-ससुर उसे प्रताडि़त कर रहे हैं। इसके बाद उसने मोबाइल नहीं उठाया था और बेटी की यह खबर आ गई। नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच लड़की के माता-पिता का बयान भी दर्ज किया है। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर के केनापारा निवासी 22 वर्षीय ज्योति गर्ग का विवाह अंबिकापुर के सत्तीपारा निवासी सुधांशु गर्ग से 18 अप्रैल 2018 को हुआ था। ज्योति गर्ग ने बुधवार की शाम लगभग 6.30 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति व अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर ज्योति गर्ग को फांसी से नीचे उतारा। इसके बाद उसे तत्काल बाइक पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतिका के परिजन को ससुराल पक्ष द्वारा काफी देर से दी गई। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

लड़की के परिजन अस्पताल में पहुंच सास-ससुर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा करवाकर पीएम करवाया गया। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


शाम 4 बजे की थी पति से बात
पुलिस को मृतिका के पति ने बताया कि शाम 4 बजे ज्योति गर्ग ने उसके छोटे भाई से मोबाइल पर बात करने के बाद उसे खाने के लिए घर बुलाया था। छोटे भाई को खाना खिलाने के बाद ज्योति गर्ग ने अपने पति सुधांशु गर्ग को फोन करके खाना खाने के लिए बुलाया। लेकिन उसने काम की बात कर खाना खाने से आने से इनकार कर दिया।

इसपर ज्योति गर्ग ने कहा कि मैं ही टिफिन लेकर दुकान आ जाती हूं, लेकिन उसने मना कर दिया। शाम को 4 बजे बात होने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर शाम 6 बजे तक वह कमरे में ही रही। शाम 6.30 बजे तक कमरा नहीं खुलने पर उसकी सास ने ऊपर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पुत्र सुधांशु गर्ग व पति को दी।


शाम 6 बजे तक हुई व्हाट्सएप पर चैट
मृतिका की मां अंजू मित्तल व पिता पुरूषोतम मित्तल ने बताया कि शाम 6 बजे तक वाट्सअप पर बेटी से बात हुई थी। वह 6.30 बजे तक ऑनलाइन थी। उसने मोबाइल पर बताया था कि सास व ससुर उसे प्रताडि़त कर रहे हैं। इसके बाद 6.30 बजे लगातार मोबाइल पर रिंग किया गया। रिंग जाने के बावजूद किसी ने मोबाइल नहीं उठाया।


कार नहीं हुआ स्टार्ट तो बाइक से ले गए अस्पताल
फांसी से ज्योति को नीचे उतारने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के लिए पति सुधांशु गर्ग ने पहले कार स्टार्ट करने का प्रयास किया। कार स्टार्ट नहीं होने पर वह अपने भाई को घर बुलाया। बाइक के बीच में उसने ज्योति को बैठाया और छोटे भाई को पीछे बैठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।


परिजन ने लगाया प्रताडि़त करने का आरोप
ज्योति गर्ग की माता अंजू मित्तल व पुरूषोतम मित्तल ने सास व ससुर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से भी लिखित में शिकायत की गई है। पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद नायब तहसीलदार ने दोनों का बयान दर्ज करने के साथ ही उसके पति का भी बयान भी दर्ज किया है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…