अंबिकापुर

मायके आई नवविवाहिता बोली- मां, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, दबाव डाला तो दुनिया से ही हो गई रुख्सत

Newly marriade girl suicide : एक साल पहले ही हुई थी शादी, पति से आए दिन होता रहता था विवाद तो परेशान होकर आ गई थी मायके
2 min read
Newly marriage girl commits suicide
Newly marriade girl suicide

अंबिकापुर. एक साल पहले ही एक युवती (Newly marriade commits suicide) की शादी हुई थी। ससुराल में पति से उसका किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर 14 जुलाई को वह मायके आई थी। उसने मां से कहा कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है, इस पर मां ने दबाव बनाया कि ससुराल ही उसका घर है।

इससे परेशान होकर उसने मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान 5 दिन बाद उसकी मौत (Newly marriade commits suicide) हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


सूरजपुर जिले के ग्राम केतका निवासी 19 वर्षीय सुनीता सिंह (Newly marriade girl suicide) की शादी वर्ष 2018 में राजपुर निवासी राजा राम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति से उसकी किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी, इससे वह तंग आ चुकी थी। 14 जुलाई को वह मायके आ गई और मां से कहा कि वह ससुराल नहीं जाएगी।

मां ने पहले तो उसे समझाया कि ससुराल तो उसे जाना ही पड़ेगा। मां द्वारा बार-बार ये बात दोहराए जाने के बाद नवविवाहिता बेटी ने 15 जुलाई को घर में रखा मिट्टी तेल खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा (Newly marriade girl suicide) ली। यह देख माता-पिता व अन्य परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।


अंबिकापुर के अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर रूप से झुलसी बेटी को परिजन द्वारा अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 20 जुलाई को उसकी मौत (Newly marriade girl suicide) हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुुरु कर दी है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
21 Jul 2019 05:53 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन