अंबिकापुर

अलसुबह कमरे से गायब थी नवविवाहिता पत्नी, पति ने किचन में जाकर देखा तो उड़ गए होश

Newly marriage suicide: 8 महीने पहले ही हुई थी शादी (Marriage), दोपहर में दोनों के बीच हुई थी अनबन, फंदे से उतारकर ले गया था अस्पताल (Hospital) लेकिन हो चुकी थी मौत
less than 1 minute read
suicide
Demo pic

अंबिकापुर. 8 महीने पहले ही शादी कर ससुराल आई नवविवाहिता (Newly marriage) ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दिन में पति से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अलसुबह पति ने देखा तो पत्नी कमरे से गायब है।

इसके बाद वह किचन में गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पत्नी फांसी के फंदे से लटकी (Commits suicide) हुई थी। वह तत्काल उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शाबिया बानो 25 वर्ष की शादी शहर के मायापुर निवासी रशीद हुसैन २८ वर्ष के साथ 8 माह पहले ही हुई थी। सोमवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मामला शांत हो गया।

रात को खाना खाने के बाद दोनों सोए थे। मंगलवार की सुबह 4.30 बजे पति की नींद खुली तो देखा कि बिस्तर पर पत्नी नहीं है। इसके बाद वह उठकर किचन में गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पत्नी शाबिया पाइप के सहारे रस्सी से फांसी का फंदे पर लटकी हुई थी।

यह देख पति ने जैसे-तैसे उसे नीचे उतारा और संजीवनी 108 को सूचना दी। फिर वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आत्महत्या का कारण अज्ञात
नवविवाहिता ने किस कारण से आत्महत्या (Suicide) जैसा संगीन कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Published on:
30 Jun 2021 12:07 am
Also Read
View All
Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर