अंबिकापुर

ससुराल में नवविवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश, एक साल पहले ही हुई थी शादी

ससुराल वालों ने फांसी पर लटके देखा तो उतारकर तत्काल ले गए थे अस्पताल, यहां डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. अज्ञात कारण से सोमवार की शाम एक नव विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगा ली। फांसी पर बहू की लाश लटकता देख परिजन उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


सूरजपुर क्षेत्र की रहने वाली श्वेता सोनी का विवाह एक वर्ष पूर्व अंबिकापुर के कंपनी बाजार निवासी विशाल सोनी से हुआ था। वह सोमवार की शाम अपने घर में थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल के अन्य लोगों ने जब उसे इस हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तत्काल उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा नवविवाहिता के घरवालों को भी जानकारी दे दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी अंबिकापुर पहुंच गए थे।

Published on:
26 Mar 2019 03:56 pm
Also Read
View All
Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर