अंबिकापुर

Newly married suicide case: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर नव विवाहिता ने की थी आत्महत्या, पति मांग रहा था 3 लाख रुपए, गिरफ्तार

Newly married suicide case: पहली होली पति के साथ मनाने मायके गई थी नवविवाहिता, वहां से लौटने के आधे घंटे के भीतर ससुराल में लगा ली थी फांसी, परिजनों ने हत्या का लगाया था आरोप

2 min read
Newly married suicide case: Video: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर नव विवाहिता ने की थी आत्महत्या, पति मांग रहा था 3 लाख रुपए, गिरफ्तार
Girl who committed suicide

अंबिकापुर. होली का त्यौहार मनाकर पति के साथ घर लौटी नवविवाहिता ने 19 मार्च को फांसी (Newly married suicide case) लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मणिपुर पुलिस ने घटना के 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। बयान में यह मामला सामने आया कि मृतका का पति चारपहिया वाहन खरीदने 3 लाख रुपए की मांग कर रहा था। दहेज प्रताडऩा से तंग होकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठापारा निवासी अक्षय कुमार पासी की शादी 2 दिसंबर 2024 को झारखंड के गढ़वा निवासी रोशनी पासी (Newly married suicide case) से हुई थी। होली का त्योहार मनाने रोशनी अपने पति के साथ मायके गई थी। वह होली का त्योहार मनाकर पति के साथ 19 मार्च को वापस ससुराल लौटी थी।

वापस लौटने के एक घंटे के भीतर नव विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Newly married suicide case) कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए मडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए थे, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Husband arrested

मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटने से होना बताया गया है।

Newly married suicide case: 3 लाख मांग रहा था दहेज

मणिपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले (Newly married suicide case) की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के मायके वालों का बयान लिया। इसमें पाया गया कि मृतका का पति अक्षय पासी शादी के बाद उसे दहेज को लेकर प्रताडि़त करता था।

चार पहिया वाहन खरीदने के लिए 3 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। दहेज प्रताडऩा से परेशान रोशनी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
16 Apr 2025 08:18 pm
Published on:
16 Apr 2025 07:53 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात