अंबिकापुर

Nikay Chunav Results 2025: 11 हजार 63 वोट से जीत दर्ज कर मंजूषा भगत बनीं महापौर, जानिए निगम के 48 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को कितने मिले वोट

Nikay Chunav Results 2025: भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के 2 बार के मेयर डॉ. अजय तिर्की को 11 हजार 63 वोटों से हरा दिया
3 min read
Nikay Chunav Results 2025: 11 हजार 63 वोट से जीत दर्ज कर मंजूषा भगत बनीं महापौर, जानिए निगम के 48 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को कितने मिले वोट
Mayor Manjusha Bhagat

अंबिकापुर। नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav Results 2025) के तहत अंबिकापुर निगम के मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के 2 बार के मेयर डॉ. अजय तिर्की को 11 हजार 63 वोटों से हरा दिया है। वहीं 31 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेसियों के खाते में 15 वार्ड आए हैं। 2 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज पार्षद प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है।

Mayor candidate list

अंबिकापुर नगर निगम (Nikay Chunav Results 2025) में 10 साल बाद फिर भाजपा लौट आई है। इसके पूर्व 10 साल से शहर की सत्ता कांग्रेस के हाथ में थी। इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस मे ही था। भाजपा ने मेयर के लिए जहां महिला चेहरे पर दांव खेला, जबकि कांग्रेस ने 2 बार के मेयर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को मैदान में उतारा था।

शहर के मुद्दों को लेकर दोनों ही पार्टियां जनता (Nikay Chunav Results 2025) के बीच गईं। अंत में शहर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। शनिवार को मतगणना हुई, इसमें मंजूषा भगत को 42 हजार 836 तथा कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 31 हजार 773 वोट मिले। इस तरह मंजूषा भगत ने 11 हजार 63 वोट से जीत दर्ज की।

48 वार्डों के ये हैं विजेता-उपविजेता पार्षद प्रत्याशी

अंबिकापुर के 48 वार्डों में जिन भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों (Nikay Chunav Results 2025) को जीत-हार मिली है, उनमें भगवानपुर वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा के कमलेश तिवारी को 553 जबकि कांग्रेस के वेदप्रकाश शर्मा बेदी को 414 वोट, रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के सुशांत कुमार घोष को 1255,

निर्दलीय नितेन पाल को 467 तथा कांग्रेस के आशीष शील को 348, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा के निरंजन राय को 704, निर्दलीय निशिकांत भगत को 475 तथा कांग्रेस के दिलीप धर को 328 वोट मिले हैं।

संत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा के विनय प्रभा तिग्गा को 753 व कांग्रेस की संगीता मिंज को 665 वोट, वार्ड क्रमांक 5 गोधनपुर वार्ड से भाजपा के शिवमंगल सिंह को 1173 तथा कांग्रेस के अविनाश एस कुजूर को 853 वोट,

महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के आलोक दुबे को 1071 तथा कांग्रेस के शिवम कुमार गुप्ता को 340, वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा के विपिन कुमार पांडेय को 1140 तथा कांग्रेस के द्वितेंद्र मिश्रा को 741 वोट मिले हैं।

Nikay Chunav Results 2025: देखें अन्य पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट

Published on:
15 Feb 2025 06:28 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?