अंबिकापुर

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर युवक करने लगा ये डिमांड, पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Obscene video: युवक ने अश्लील वीडियो महिला के मोबाइल नंबर पर भेजा, वायरल (Video viral) करने की धमकी देकर अलग-अलग नंबरों से करने लगा ब्लैकमेल (Blackmail), महिला ने युवक को सबक सिखाने लिया पुलिस का सहारा
2 min read
Obscene video
Accused arrested

अंबिकापुर. Obscent video: सरगुजा पुलिस द्वारा महिला उत्पीडऩ संबंधी अपराधों के विरूद्ध अभियान गूंज चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महिला उत्पीडऩ के मामले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया किया है। आरोपी एक महिला का अश्लील वीडियो (Obscene video) बनाकर मोबाइल पर भेज कर वायरल करने की लगातार धमकी (Threat to viral video) दे रहा था। अलग-अलग नंबरों से ब्लैकमेल कर उससे रुपयों की डिमांड कर रहा था। परेशान होकर महिला ने उसे सबक सिखाने की सोची और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीक का उपयोग कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


एक महिला मणिपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया है। उक्त वीडियो को उसने उसके मोबाइल पर भेजा, इसे देखकर वह परेशान हो गई।आरोपी अलग-अलग नंबर से कॉल कर उसे लगातार परेशान करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

यही नहीं, उसने उससे रुपयों की भी डिमांड (Blackmail and demand rupees) की। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवचना में लिया। महिला उत्पीडऩ के मामले में एसपी भावना गुप्ता द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
सायबर सेल की मदद से पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी शिवम जायसवाल उर्फ सोनू निवासी भोईवाडा मुम्बई (महाराष्ट्र) की घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार किया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दादर मुम्बई से ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर अम्बिकापुर लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में चौकी प्रभारी मणिपुर सरफराज फिरदौसी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, आरक्षक शाहबाज अंसारी, मकरध्वज सिंह व साइबर सेल से सुयश पैकरा शामिल रहे।

Published on:
18 Sept 2022 07:38 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video