अंबिकापुर

बांस की नर्सरी में पीछे पड़ गईं मधुमक्खियां, दौड़ाकर शरीर में गड़ा दिए इतने जहरीले डंक कि…

मधुमुक्खियों के झूंड ने अचानक बोल दिया था हमला, अस्पताल में 3 दिनों तक चला उपचार लेकिन नहीं बच पाई जान
less than 1 minute read
Bees attack
Bees attack

अंबिकापुर. एक व्यक्ति 6 दिन पूर्व अपनी मवेशियों को चराने गया था। मवेशी चरते-चरते बांस की नर्सरी में घुस गए। वह पीछे से वहां पहुंचा तो मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

वह जान बचाने दौड़ते-भागते घर पहुंचा लेकिन मधुमक्खियों ने उसे काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। फिर परिजन उसे लेकर अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 6 दिन बाद उसकी मौत हो गई।


घटना जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बृजनगर की है। 60 वर्षीय रंजीत सिंह 20 अक्टूबर की सुबह मवेशी चराने गांव से बाहर की ओर गया था। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बांस की नर्सरी में मवेशी चराते-चराते पहुंच गया।

इसी बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिस वजह से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए नर्सरी से भागा और जैसे-तैसे घर पहुंचा।

बुजुर्ग को इस हाल में देख परिजन घबरा गए। परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर लेकर पहुंचे और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार शाम मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना था कि मधुमक्खियों ने शरीर पर जगह-जगह डंक गड़ा दिए थे।

Published on:
27 Oct 2018 04:05 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से